jhankar
ब्रेकिंग
नर्मदा पुरम जिले का पहला मामला :  खेत में आग लगाने व जान से मारने की धमकी देने वाले पर ,  हरदा : कमिश्नर एवं आईजी ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया खेत में खड़ी फसल में आग लगाई दी जान से मारने की धमकी , शिवपुर पुलिस ने किया आरोपी के खिलाफ विभिन्न ध... हरदा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 18 मार्च को राज्य स्तरीय किसान सम्मेलन में होंगे शामिल हरदा : नरवाई जलाने पर प्रशासन ने की सख्त कार्यवाही, 10 हजार रूपये का जुर्माना लगाया हरदा : इंदौर, उज्जैन, भोपाल व नर्मदापुरम संभाग में 1 अप्रैल से होगी गेहूँ खरीदी हरदा : विद्यार्थियों से संवाद कर अग्निवीर भर्ती के लिए किया प्रेरित हरदा : जल महोत्सव गांव का उत्सव के तहत ग्राम नयापुरा में कार्यक्रम सम्पन्न हरदा : अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं खिरकिया : शासकीय महाविद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

Harda News: 15.90 क्विंटल प्रति हेक्टेयर की जावे किसानों की मूंग फसल खरीदी:- हरदा विधायक डॉ. दोगने

हरदा : हरदा विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने द्वारा म.प्र. के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र प्रेषित कर किसानों की मूंग फसल की खरीदी 15.90 क्विंटल प्रति हेक्टेयर किए जाने की मांग की गई है।

हरदा विधायक डॉ. दोगने द्वारा मुख्यमंत्री को प्रेषित पत्र में लेख किया गया है कि म.प्र. सरकार द्वारा पूर्व में मूंग खरीद 15.90 क्विंटल प्रति हेक्टेयर के हिसाब से की गई थी और वर्तमान में 08 क्विंटल प्रति हेक्टेयर के हिसाब से की जा रही है। जिसके अंतर्गत किसानों के कुल उत्पादन 50 प्रतिशत ही सरकार द्वारा किसानों से खरीदा जावेगा। बाकि किसानों की आधी मूंग फसल मंडी में कम भाव में बिकेगी। जिससे की किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पडेगा। अतः अनुरोध है कि किसानों की मूंग फसल खरीदी सरकार द्वारा 08 क्विंटल प्रति हेक्टेयर से बढ़ाकर पूर्व की भांति 15.90 क्विंटल प्रति हेक्टेयर की जावे। जिससे किसानों को आर्थिक लाभ प्राप्त हो सके।

- Install Android App -

Harda News: फरार अज्ञात आरोपियों पर 1-1 हजार रूपये का इनाम घोषित