jhankar
ब्रेकिंग
25 जून 2026 गुरूवार देश -विदेश से समाचार की मुख्य झलकियां हंडिया : शहादत की याद में सजेंगे ताजिये, शाम 6 बजे होगा विसर्जन! चौपाटी और चाओड़ी पर युवाओं के हैरत... 25 जून 2026, गुरुवार – मध्य प्रदेश के मुख्य समाचार 1. MP में मानसून का कहर: 30 जिलों में बारिश-अलर्... MP में आज मानसून पूरी तरह सक्रिय, 30 जिलों में बारिश-अलर्ट 25 जून 2026, गुरुवार – हरदा जिले का मौसम ☔ 25 जून 2026, गुरुवार – भारत का मौसम अपडेट 🌦️ 📅 25 जून 2026, गुरुवार का पंचांग और राशिफल बनापुरा मंडी में व्यापारियों की गुंडागर्दी गेहूं की बोली को लेकर दो व्यापारी में मारपीट, मंडी सचिव न... हंडिया : साइबर अपराध से बचाव के लिए हंडिया पुलिस का जागरूकता अभियान शुरू! हंडिया : मातेश्वरी जगदंबा सरस्वती का 61वां पुण्य स्मृति दिवस श्रद्धा और आध्यात्मिक भावनाओं के साथ मन...

Harda News: फरार अज्ञात आरोपियों पर 1-1 हजार रूपये का इनाम घोषित

हरदा : पुलिस अधीक्षक श्री अभिनव चौकसे ने 2 अलग-अलग प्रकरणों में फरार अज्ञात आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये 1-1 हजार रूपये के इनाम की घोषणा की है। उन्होने थाना टिमरनी के अपराध क्रमांक 189/24 धारा 457, 380 भादवि में फरार आरापियों की गिरफ्तारी के लिये 1 हजार रूपये तथा प्रकरण क्रमांक 190/24 धारा 457, 380 भादवि में फरार अज्ञात आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये 1 हजार रूपये की इनाम की घोषणा की है। इनाम की यह राशि उस व्यक्ति को दी जाएगी जो कि फरार अज्ञात आरोपी की गिरफ्तारी के लिये जरूरी सूचना पुलिस को देगा। इनाम के संबंध में अंतिम निर्णय पुलिस अधीक्षक का होगा। सूचनाकर्ता का नाम पूर्णतः गोपनीय रखा जाएगा।
इसी तरह पुलिस अधीक्षक श्री चौकसे ने थाना रहटगांव के अपराध क्रमांक 36/2020 में गुमशुदा इंसान रामनिवास पिता शिवचरण काकोड़िया उम्र 23 वर्ष निवासी घाना थाना शिवपुर जिला नर्मदापुरम् की तलाश पतारसी के लिये 1 हजार रूपये की घोषणा की है। इनाम की यह राशि उस व्यक्ति को दी जाएगी जो कि गुम इंसान की दस्तयाबी के लिये जरूरी सूचना पुलिस को देगा। इनाम के संबंध में अंतिम निर्णय पुलिस अधीक्षक का होगा।

- Install Android App -

Harda News: रोजगार मेलों में बैरागढ़ विस्फोट प्रभावित परिवारों को भी लाभान्वित किया जाए