jhankar
ब्रेकिंग
रन्हाई कला में अवैध पटाखा भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई हरदा में किसान संगठनों की बैठक सम्पन्न एक दिवसीय प्रशिक्षण प्रस्फुटन शक्ति संचय मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने योजनाओं की समीक्षा कर दियें निर्देश गंजाल नदी में अवैध रेत उत्खनन पर वन विभाग की कार्रवाई, रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी मकड़ाई समाचार की खबर का बड़ा असर: समोई गांव में एक महीने से बंद हैंडपंपों की मरम्मत शुरू हरदा में तीन दिन की नवजात बच्ची अस्पताल चौराहे पर बाथरूम के पास मिली खिरकिया में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर नमूने लिये महर्षि ज्ञानपीठ के हिमाक्ष राठौर का राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए चयन टिमरनी मंडी समिति की किसानों से अपील: अब उपज लेकर मंडी न आएं, 25 हजार क्विंटल की बंपर आवक से भरा मंड...

Harda News: सड़कों पर आवारा मवेशियों से परेशान हो रहे हैं हरदा जिलेवासी एवं किसान – कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओम पटेल

हरदा : कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओम पटेल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि जिले मे सड़क पर चलने वाले राहगीर एवं सब्जी एवं फल वितरण करने वाले छोटे व्यापारी और किसान लंबे समय से आवारा मवेशियों की धमाचौकड़ी से परेशान हैं। यहां लगभग हर सड़क पर आवारा मवेशियों का आतंक है। हरदा शहर के मुख्य मार्ग से लगी सभी सड़कों पर आवारा मवेशियों का जमावड़ा सर्वाधिक देखने को मिलता है। सड़कों पर घूम रहे आवारा पशुओं से आए दिन दुर्घटना होने से लोग परेशान हैं। ये मवेशी आए दिन आपस में भिड़ जाते हैं जिससे सड़क से निकलने वाले वाहन चालक भी घायल हो रहे हैं लेकिन स्थानीय प्रशासन का इस ओर बिलकुल भी ध्यान नहीं है। मवेशियों का सबसे ज्यादा जमावड़ा सड़कों पर होता है। यहां पर लगभग पूरी सड़क पर मवेशी दिन भर खड़े रहते हैं तो कई मवेशी बीच सड़क पर ही बैठे रहते है। वाहन चालक हार्न भी बजाता है तब भी वे टस से मस नहीं होते। दिन हो या फिर रात यह मवेशी राहगीरों के लिए सबसे ज्यादा मुसीबत बने हुए हैं वहीं ग्रामीण अंचलों मे फसलों को नुकसान पहुंचाते हैं लेकिन प्रशासन द्वारा इस ओर कोई ध्यान न दिए जाने से सब्जी व फल विक्रेता व राहगीरों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है।

जिलाध्यक्ष पटेल ने बताया कि शहर की सड़कों पर घूमते आवारा मवेशी वाहन चालकों व राहगीरों के लिए खतरा साबित हो रहे हैं। यह समस्या इंदौर रोड, खंडवा बायपास, सब्जी मंडी, छिपानेर रोड, घंटाघर मुख्य मार्ग, रेलवे स्टेशन रोड पर दिखाई देती है। बरसात शुरू होने के बाद सड़क पर मवेशियों का जमावड़ा बढ़ गया है। आए दिन वाहन चालक दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। पशुओं के स्वच्छंद विचरण से आवागमन बाधित होने के साथ राहगीरों को आने-जाने में जानवरों का भय बना रहता है। शहर की सड़कों पर आवारा जानवरों का कब्जा होने के पीछे बहुत हद तक पशु मालिक भी जिम्मेदार हैं। मवेशियों से हित साधने के बाद इन्हें सड़कों पर आवारा घूमने के लिए इस तरह छोड़ दिया जाता है जैसे मवेशियों से उनका कोई नाता न हो। नपा प्रशासन द्वारा सड़कों पर घूमने वाले आवारा पशुओं को पकड़कर कांजी हाउस लाए जाने पर इनके मालिक पर जुर्माना व जानवरों की नीलामी का भी प्रावधान है। सड़को से निकाल कर मुख्य मार्गों के निकट और शहरों से जुड़े क्षेत्रों में गौशालाओं का चयन कर गौशालाओं और गोठानों या उचित स्थानों पर छोड़ना चाहिए। बारिश में शहर की सड़कों पर बेखौफ घूम रहे मवेशी लोगों के लिए मुसीबत बन रहे है। शहर की सड़कों पर घूम रहे और जहां तहां बैठे मवेशी आए दिन हादसों का भी कारण बन रहे हैं।

- Install Android App -

Harda News: बालाजी गैस एजेंसी गोदाम की दीवार पे विस्फोटक लायसेंस वैधता को लेकर संशय  !  कलेक्टर ने दिए थे एसडीएम को गोदाम निरीक्षण के निर्देश