jhankar
ब्रेकिंग
रन्हाई कला में अवैध पटाखा भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई हरदा में किसान संगठनों की बैठक सम्पन्न एक दिवसीय प्रशिक्षण प्रस्फुटन शक्ति संचय मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने योजनाओं की समीक्षा कर दियें निर्देश गंजाल नदी में अवैध रेत उत्खनन पर वन विभाग की कार्रवाई, रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी मकड़ाई समाचार की खबर का बड़ा असर: समोई गांव में एक महीने से बंद हैंडपंपों की मरम्मत शुरू हरदा में तीन दिन की नवजात बच्ची अस्पताल चौराहे पर बाथरूम के पास मिली खिरकिया में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर नमूने लिये महर्षि ज्ञानपीठ के हिमाक्ष राठौर का राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए चयन टिमरनी मंडी समिति की किसानों से अपील: अब उपज लेकर मंडी न आएं, 25 हजार क्विंटल की बंपर आवक से भरा मंड...

Harda News: सर्व सम्मति से सुनील तिवारी बने सर्व ब्राह्मण समाज संगठन के जिलाध्यक्ष, लोकेश शर्मा एवं उत्तम तेनगुरिया बने महामंत्री

हरदा : सर्व ब्राह्मण समाज के सभी ब्लाक अध्यक्षों एवं घटक दल के अध्यक्षों सहित पंजीकृत सदस्यों ने शनिवार को होटल मानसरोवर में एक बैठक आयोजित की।बैठक में सभी अध्यक्षों ने सर्व ब्राह्मण उन्नति एवं कल्याण समिति के जिलाध्यक्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर नवीन जिलाअध्यक्ष का मनोनयन सर्व सम्मति से करने का विचार रखा।इस दौरान सर्व सम्मति से सर्व ब्राह्मण समाज उन्नति एवं कल्याण समिति ,सर्व ब्राह्मण समाज का जिलाध्यक्ष सुनील तिवारी को चुना गया।वहीं महामंत्री के दायित्व के लिए लोकेश शर्मा एवं उत्तम तेनगुरिया का सर्व सम्मति से मनोनयन हुआ।बैठक के दौरान संरक्षक मनोहरलाल शर्मा,चंद्रकांत शुक्ला,प्रदीप पटेल,नितेश बादर,विनीता राजोरिया,नार्मदीय ब्राह्मण मंदिर ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी किशोर शुक्ला, बी पी तिवारी,मदनलाल शर्मा,पूर्व अध्यक्ष राजेश पाराशर,गोविंद व्यास, डॉ राहुल दुबे,संजय परसाई,संतोष बाजपेयी रहटगांव,मनीष तिवारी खिरकिया,शरण तिवारी हंडिया,शंकरलाल शर्मा,मूलचंद दुबे,वीरेंद्र नंदवाना ने अपने विचार रखकर सर्व सम्मति से मनोनयन पर जोर दिया।बैठक की अध्यक्षता आचार्य पंडित ओमप्रकाश पुरोहित ने की,उन्होंने बताया कि संविधान के अनुसार घटक दल,ब्लाक अध्यक्ष एवं पंजीकृत सदस्यों द्वारा अध्यक्ष के मनोनयन का प्रावधान है।इस पवित्र भावना से सभी ने सर्व सम्मति से अध्यक्ष एवं महामंत्री का मनोनयन कर मिशाल पेश की है।जिलाध्यक्ष सुनील तिवारी एवं महामंत्री लोकेश शर्मा एवं उत्तम तेनगुरिया के मनोनयन पर सभी ने उन्हें बधाई।इस दौरान गजानंद डाले,दीप उपाध्याय सहित सदस्य उपस्थित रहे।

- Install Android App -

Harda News: बालाजी गैस एजेंसी गोदाम की दीवार पे विस्फोटक लायसेंस वैधता को लेकर संशय  !  कलेक्टर ने दिए थे एसडीएम को गोदाम निरीक्षण के निर्देश