jhankar
ब्रेकिंग
हनीफाबाद स्कूल में प्लास्टर गिरने से घायल छात्रा प्रियांशी से मिलने पहुंचे कलेक्टर मूंग उपार्जन को लेकर किसान उग्र, विधायक निवास के बाहर किया प्रदर्शन , विधायक ने कहा - मुख्यमंत्री से... हरदा में किसानों का उग्र आंदोलन: मूंग खरीदी और ई-टोकन व्यवस्था के विरोध में नेशनल हाईवे जाम, पहले दि... मांधाता के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व सैनिक भीम सिंह गुर्जर को मिली बड़ी जिम्मेदारी भाजपा सैनिक प्... 15 जुलाई को MP में अपराध और दुर्घटना की ताजा खबरें टीकमगढ़: पीडीएस के गेहूं में निकली सिर की हड्डी, हड़कंप के बाद दुकान सील जयपुर: 7 लाख में मां की सुपारी देकर बेटी ने रच दी हत्या की साजिश, पुलिस ने खोली परतें हरदा: अवैध मड पंप पर सिर्फ ₹5000 का जुर्माना, अमर रोचलानी ने उठाए सवाल, बोले- पूरे तंत्र की हो निष्प... मुरैना: "साली को घुमाने" के शक में जीजा को पेड़ से बांधकर बेल्ट और डंडों से पीटा, पत्नी के सामने दी ... हरदा हलचल- 15.07.2026 बुधवार हरदा जिले की प्रमुख खबरों की झलकियां

Harda News: गाडर वालों को हरदा जिले की सीमा से बाहर किया जावे – हरदा विधायक डॉ. दोगने

हरदा : हरदा विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने हरदा कलेक्टर को पत्र प्रेषित कर गाडर वालों को हरदा जिले की सीमा से बाहर किए जाने की मांग की गई है।  हरदा विधायक डॉ. दोगने द्वारा हरदा कलेक्टर को प्रेषित पत्र में लेख किया है कि वन एवं एन.एच.डी.सी. के क्षेत्र के ग्राम करनपुरा, लोटिया, कांकडदा, जोगा में गाडर वाले अवैध रूप से निवासरत है। जबकि उक्त ग्रामों में उनके रहने के लिए कोई जगह नहीं है। इनकी गाडर किसानों के खेत में जाकर फसल का नुकसान करती है। किसानों और इनके बीच रोजाना लड़ाई-झगडे़ होते रहते है। जिसके कारण बड़ी घटना घटीत होने की संभावना बनी रहती है साथ ही गाडर वालों द्वारा मादक पदार्थो का विक्रय भी ग्रामिण क्षेत्रों में किया जा रहा है। अतः जनहित को दृष्टिगत रखते हुए गाडर वालों को हरदा जिले की सीमा से बाहर किए जाने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने का कष्ट करे।