हरदा : पुलिस अधीक्षक श्री अभिनव चौकसे ने ग्राम लाखादेह निवासी 16 वर्षीय नाबालिग बालिका की तलाश एवं अज्ञात आरोपी की गिरफ्तारी के लिये आवश्यक सूचना देने वाले को 3000 रूपये का इनाम देने की घोषणा की है। जो कोई व्यक्ति इस नाबालिग बालिका की तलाश एवं अज्ञात आरोपी को गिरफ्तार करवाएगा या ऐसी सूचना देगा, जिसके आधार पर बालिका की दस्तयाबी एवं आरोपी की गिरफ्तारी संभव हो सके, ऐसे सूचना कर्ता को 3000 रुपये इनाम की राशि से पुरस्कृत किया जाएगा। सूचनाकर्ता का नाम पूर्णतः गोपीय रखा जाएगा। पुरस्कार वितरण के संबंध में अंतिम निर्णय पुलिस अधीक्षक जिला हरदा का मान्य होगा।
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/01/WhatsApp-Image-2024-01-10-at-8.22.02-PM-e1704898383134.jpeg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/04/Teal-And-White-Modern-Medical-Center-Instagram-Post.jpg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2024-06-16-at-4.03.44-PM.jpeg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2024-06-19-at-11.35.16-AM.jpeg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/06/Takshshila-Kukrawad-1-scaled.jpg)