jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा भोपाल में पुलिसकर्मियों पर हमला, नशे में धुत्त तीन बदमाशों ने बीच सड़क की मारपीट

Harda News: प्रधानमंत्री शहरी आवास योजनाअंतर्गत गरीब परिवारों को मिला मकान, किस बात से विधायक दोगने हुए नाराज,नपा सीएमओ को लगाई जमकर फटकार देखे विडियो

हरदा : शनिवार को प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के ए. एच.पी घटक के अंतर्गत नगर पालिका परिषद हरदा में 210 इडब्ल्यूएस भवनों का निर्माण कार्य 21.51 करोड रूपये की लागत से किया गया है। इस योजना के अंतर्गत। निर्मित आवास भवनों में अधोसंरचना सहित प्रति आवास की कुल लागत 7.76 लाख रूपये है।

आज सांसद डी डी ऊइके, नगर पालिका अध्यक्ष भारती राजू कमेडिया जिला पंचायत अध्यक्ष गजेंद्र शाह की उपस्थिति में ये कार्यक्रम हुआ। इस कार्यक्रम में कांग्रेस के विधायक आर के दोगने को नही बुलाया गया। जबकि प्रोटोकाल के तहत विधायक को स सम्मान बुलाना चाहिए था। नाराज विधायक ने मंच से ही नपा मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री कमलेश पाटीदार को खरी खोटी सुनाई। और भविष्य में ऐसी हरकत नही करने की चेतावनी दी।

देखे विडियो।

- Install Android App -

न.पा. सीएमओ पाटीदार ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि शासन से प्राप्त अनुदान उपरांत 2 लाख रूपये की राशि में हितग्राही को आवास का लाभ प्रदान किया गया है। जिसमें 20 हजार रूपये की राशि पंजीयन के समय हितग्राही से जमा कराई गई एवं भवन क्रमांक आवंटित किए गये तथा शेष राशि 1.80 लाख रूपये का बैंक द्वारा ऋण प्रदान किया गया है। नगर पालिका परिषद हरदा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में 60 हितग्राहियों को आवास का आधिपत्य दिया गया। इस कार्यक्रम में सांसद श्री डी डी उईके, पूर्व कृषि मंत्री श्री कमल पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती भारतीय राजू कमेंडिया, उपाध्यक्ष श्री अंशुल गोयल एवं अन्य पार्षदगण भी उपस्थित रहें।

________________________________

यह भी पढ़े –