jhankar
ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में बारिश से बाढ़ के हालात, महादेव घाट से गंगरेल डैम तक पानी ही पानी हरदा–आशापुर मार्ग की बदहाली के खिलाफ विधायक डॉ. दोगने की पैदल यात्रा हरदा: प्रताड़ना से परेशान स्वास्थ्य विभाग कर्मचारी ने सल्फास खाया, इलाज के दौरान मौत, चार लोगो पर लग... अलीगढ़ में युवक से बर्बरता का आरोप, पेड़ से बांधकर पीटा और आधा सिर मुंडवाया महिला से संबंध के शक में... हंडिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: वेयरहाउस से चोरी हुए 6 कट्टी चना बरामद, 3 आरोपी गिरफ्तार हरदा से बड़ी खबर : रहटगांव में दो घटनाओं से सनसनी: अजनाल नदी किनारे मिला कंकाल, बड़झिरी-बोबदा के बीच... आज 27 सितंबर रविवार को देश का मौसम - उत्तर भारत में झमाझम बारिश का अलर्ट आज 27 सितंबर, रविवार सुबह की देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें एक नजर में मकडाई एक्सप्रेस 24 के साथ विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने में प्रतिभा की अहम भूमिका- केंद्रीय राज्य मंत्री उइके खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, चने-फुटाने का ठेला लगाने वाले फूलचंद कहार की बदली...

Harda News: पॉलिटेक्निक कॉलेज में प्रवेश के लिये पंजीयन की अंतिम तिथि 17 जुलाई

हरदा : डिप्लोमा इंजीनियरिंग में सत्र 2024- 25 में प्रवेश हेतु तकनीकी शिक्षा संचालनालय ने प्रथम चरण की समय सारणी घोषित कर दी है। प्राचार्य शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज हरदा ने बताया कि समय सारणी अनुसार दसवीं उत्तीर्ण किए हुए विद्यार्थी 17 जुलाई रात्रि 11ः45 बजे तक एमपी ऑनलाइन के माध्यम से अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि के बाद ऑनलाइन सत्यापित उम्मीद्वारों के लिये रजिस्ट्रेशन में केवल एक बार सुधार की सुविधा 18 से 19 जुलाई की रात्रि 11ः45 बजे तक रहेगी। इसी प्रकार इच्छित संस्थाओं में प्राथमिकता क्रम का ऑनलाइन चयन कर लॉक करने की सुविधा 2 जुलाई से 21 जुलाई रात्रि 11ः45 बजे तक रहेगी। जारी समय सारणी अनुसार कॉमन मेरिट सूची एवं बीपीएल अथवा चतुर्थ श्रेणी कट ऑफ सूची 22 जुलाई को उपलब्ध होगी तथा ऑनलाइन आवंटन पत्रों की उपलब्धता, आवंटित संस्था में उपस्थिति तथा आवंटित संस्था में मूल दस्तावेजों का सत्यापन एवं प्रवेश की प्रक्रिया 27 जुलाई से 5 अगस्त 2024 की शाम 5 बजे तक होगी। प्रवेश संबंधी अधिक जानकारी के लिए छात्र शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय हरदा में संपर्क कर सकते हैं।

- Install Android App -

Harda News: उपार्जन केन्द्र परिवर्तित