jhankar
ब्रेकिंग
आंध्र प्रदेश: लॉरी से टकराने के बाद बस में लगी आग, 10 यात्रियों की मौत गर्मी में ही खुल गए बरगी बांध के गेट, रेलवे में पानी की आपूर्ति होगी सुगम इंदौर नगर निगम का सख्त कदम: व्यावसायिक इमारतों को नोटिस, बेसमेंट में बाजार हटाने का फरमान इंदौर संभाग में जल गंगा संवर्धन अभियान को मिल रहा जनआंदोलन का समर्थन एमपी में पानी की स्थिति में 128 प्रतिशत की वृद्धि, देश में पहले स्थान पर BIG news हरदा: कुएं में मिली युवक की लाश, पुलिस टीम गांव पहुंची। ऑन द स्पॉट कार्रवाई, कांग्रेस विधायक की कार पर हूटर-लगाया जुर्माना  भिंड में बम की धमकी से हड़कंप, पासपोर्ट ऑफिस और डाकघर में की गई सर्चिंग भोपाल के आदमपुर खंती में कचरे के पहाड़ को हटाकर बनेगा हाईवे AAP विधायक शिवपुरी से गिरफ्तार; 3 सहयोगी भी पकड़े गए, रेप मामले में थे फरार

हरदा : दो करोड़ की लागत से बन रहा पुल, ठेकेदार ने नहीं बनाया वैकल्पिक पुल, ग्रामीण हो रहे परेशान!

हरदा : जिले के ग्राम रन्हाई कला में नदी पर 2 करोड़ की लागत से एक पुल बन रहा है। जो कि मंडी बोर्ड के द्वारा स्वीकृत है। इस नदी से होकर किसान अपने खेतो में जाते है। पुल का कार्य पिछले एक साल से चल रहा है। लेकिन ठेकेदार के द्वारा किसानों के आवागमन के लिए वैकल्पिक पुल नहीं बनाया गया। किसानो का आरोप है। जिसके कारण किसानो के वाहन आए दिन कीचड़ में फंस रहे है। ग्रामीणों ने निर्माण एजेंसी ठेकेदार से वैकल्पिक पुल बनाने की मांग की है।

इस संबंध में निर्माण एजेंसी ठेकेदार तिवारी जी से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि वैकल्पिक पुल बनाया था। बाढ़ के पानी में बह गया। अभी हमारे द्वारा वैकल्पिक पुल के लिए प्रयास किए जा रहे है। कीचड़ ज्यादा होने के कारण दिक्कत आ रही है।

- Install Android App -

इधर ग्रामीणों का कहना है कि वैकल्पिक मार्ग नहीं बनाने के कारण ग्रामीण एवं किसानों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, आए दिन किसानो की ट्रेक्टर ट्रालियों का नदी में गिरना एवं पशुओं का नदी में गिरना आम बात है।

Big News Nemavar: नर्मदा नदी पुल में हुआ छेद, हादसे की आशंका, अभी भी गुजर रहे ओवर लोड वाहन!