jhankar
ब्रेकिंग
पूर्व विधायक संजय शुक्ला समेत अन्य यात्री दुबई से लौटे: इजराइल-ईरान जंग के बीच कुछ फ्लाइट्स शुरू एक अप्रैल से जबलपुर में स्कूली वाहनों में एलपीजी किट का उपयोग होगा बंद राजा रघुवंशी हत्याकांड में परिवार का अहम निर्णय, होली में सोनम की साड़ी भी जलाए तालाब बना मौत का कुआं, नहाने गए दो किशोरों की डूबने से मौत हंडिया : आध्यात्मिक रंगों में मनी होली: ब्रह्माकुमारी आश्रम हंडिया में बुराइयों का दहन, सद्गुणों का ... हंडिया : संत चरणों से धन्य हुआ हंडिया! दादा गुरु का भव्य स्वागत, रातातलाई में आज रात्रि विश्राम व भज... आज मङ्गलवार, फाल्गुन शुक्ल पक्ष पूर्णिमा तिथि है। ईरान का बड़ा ऐलान-हॉर्मुज का रास्ता पूरी तरह बंदअ : नेक देशो तक कच्चे तेल की आपूर्ति हुई बाधित गैस पै... ग्वालियर में अनोखी होली की धूम: 9 हजार की इलेक्ट्रिक पिचकारी बनी आकर्षण इंदौर में जहरीली गैस से हादसा: सीवर की सफाई के दौरान दम घुटने से 2 कर्मचारियों की मौत

Harda News: शिक्षा विभाग का कंट्रोल रूम स्थापित, अधिक फीस और महंगी पुस्तकों के संबंध में पालकगण कर सकते हैं शिकायत

हरदा : जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती पी.एम. सिंह ने अशासकीय विद्यालय प्रबन्धन एवं प्राचार्य द्वारा एनसीईआरटी से संबंधित पुस्तकों के साथ-साथ अन्य प्रकाशकों की अधिक मूल्य की पुस्तकें व अन्य सामग्री तथा विद्यालय फीस के लिये पालकों पर अनुचित दबाव बनाये जाने के संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया है। विद्यार्थियों के माता-पिता और  पालकगण कंट्रोल रूम के दूरभाष क्रमांक 07577-299070 पर प्रातः 10 बजे से शाम 6 बजे तक अपनी शिकायत दर्ज करा सकते है। जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती सिंह ने सहायक संचालक शिक्षा श्री बलवंत पटेल को कंट्रोल रूम का प्रभारी नियुक्त किया है। साथ ही उन्होने कंट्रोल रूम पर सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक के लिये ऑपरेटर श्री मनोज कुमार तँवर तथा श्री मोहन गौर की ड्यूटी लगाई है।