jhankar
ब्रेकिंग
गुरव समाज ने कावड़ यात्रियों पर बरसाया फूल। सावन के अंतिम सोमवार निकली कावड़ प्रभात फेरी, 10 शिवालयों में किया जलाभिषेक बानापुरा रेलवे स्टेशन पहुंच मार्ग पर जलभराव, यात्रियों की बढ़ी परेशानी बड़वानी- स्कूल स्टाफ कहता है - आदिवासी तो कीडे़ हैं तुम लोग पढ़ लिखकर क्या करोगे..?   नर्मदापुरम में नाबालिग छात्रा से गैंगरेप, तीन आरोपी गिरफ्तार पीथमपुर में 22 कांवड़ियों को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, 1 की मौत, 33 से ज्यादा घायल जिला प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन, बैडमिंटन में लक्ष्य, केशव और अनमोल ने बनाई जगह इंदौर में साइबर ठगी का नया तरीका: 40 हजार जमा होने का फर्जी मैसेज भेजकर युवक से ठगे 39,999 रुपए हरदा में दो लाख रुपये लेकर निकले युवक पर धारदार हथियार से हमला, जांच में जुटी पुलिस MP Weather Update आज मंगलवार 25 अगस्त 2026 - प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश का दौर

Harda News: लोकसभा निर्वाचन के लिये जिला स्तरीय कम्यूनिकेशन टीम गठित

हरदा : कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आदित्य सिंह ने लोकसभा निर्वाचन 2024 के लिये जिले की विधानसभा 134 टिमरनी व 135 हरदा में 25 अप्रैल को मतदान दलों की रवानगी व 26 अप्रैल को मतदान दिवस के दिन मॉनिटरिंग एवं मत प्रतिशत की जानकारी प्रति दो घंटे में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय को उपलब्ध कराने के लिये जिला स्तरीय कम्यूनिकेशन टीम का गठन किया है। उन्होने इस हेतु जिला प्रबन्धक लोक सेवा प्रबन्धन हरदा श्री नितिन वर्मा को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। जारी आदेश अनुसार कम्यूनिकेशन टीम में प्रातः 6 बजे से दोपहर 1 बजे तक के लिये सहायक ग्रेड-3 अनुसूचित जाति कल्याण विभाग हरदा श्रीमती सुनन्दा बनर्जी तथा सामुदायिक संगठक, नगर पालिका हरदा श्रीमती शारदा वर्मा की ड्यूटी लगाई गई है। इसी प्रकार दोपहर 1 बजे से रात्रि 8 बजे तक सहायक राजस्व निरीक्षक नगर पालिका हरदा श्रीमती मंजूषा तंवर व सहायक ग्रेड-3 नगर पालिका हरदा सुश्री निधि भिलाला तथा रात्रि 8 बजे से प्रातः 6 बजे तक के लिये बी.सी. महिला एवं बाल विकास हरदा श्री अमित जोशी व ऑपरेटर महिला एवं बाल विकास विभाग हरदा श्री कैलाश मीणा की ड्यूटी लगाई गई है।