jhankar
ब्रेकिंग
MP में फिर बदला मौसम का मिजाज, हरदा समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम की प्रथम वर्ष की कक्षाओं का हरदा, खिरकिया,टिमरन... हंडिया में 28 अगस्त को होगा महाविप्र संगम एवं श्रावणी उपाकर्म ब्रह्मकर्म महोत्सव,,,, हंडिया : आखिर कब तक सड़कों पर दम तोड़ता रहेगा गोवंश? हिरापुर के पास अज्ञात वाहन ने कैड़े को कुचला, ... गोगिया में घर में घुसकर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार सर्व ब्राह्मण समाज संगठन ने लगाए 51 पौधे,संरक्षण का लिया संकल्प हरदा में 12 सितंबर को लगेगी वर्ष 2026 की तृतीय नेशनल लोक अदालत  उल्लासः एक अभिनव प्रयोग-2026 कार्यक्रम अंतर्गत न्यायालय परिसर में स्वच्छता एवं हरित वातावरण के लिए स... पंडित प्रदीप मिश्रा की कांवड़ यात्रा इंदौर-भोपाल हाईवे पर 3 दिन ट्रैफिक डायवर्ट,कांवड़ यात्रा के का... हरदा जिले की खास खबरें - 23 अगस्त 2026

Harda News: स्वीप गतिविधियों के तहत होगा विभिन्न गतिविधियों का आयोजन, 05 को मैराथन दौड़ तथा 7 व 8 को क्रिकेट एवं पोस्टर प्रतियोगिता होगी आयोजित

हरदा : लोकसभा निर्वाचन के लिए हरदा जिले में 26 अप्रैल को मतदान होगा। लोकसभा चुनाव को देखते हुए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आदित्य सिंह के निर्देशन में जिले में मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक करने के संबंध में गांव से लेकर शहर तक जगह-जगह मतदाता जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही है। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी व स्वीप के नोडल अधिकारी श्री रोहित सिसोनिया ने बताया कि स्वीप गतिविधियों के तहत 5 अप्रैल को मैराथन दौड़ तथा 7 व 8 अप्रैल को स्वीप कप क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा 8 अप्रैल को ही स्वीप गतिविधियों के तहत पोस्टर बनाओ व नारा लेखन प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जाएगा। उन्होने बताया कि मैराथन दौड़ एवं पोस्टर बनाओ व नारा लेखन प्रतियोगिताओं के लिये जिला शिक्षा अधिकारी हरदा को तथा स्वीप कप क्रिकेट प्रतियोगिता के लिये प्राचार्य स्वामी विवेकानन्द शासकीय महाविद्यालय हरदा को दायित्व सौंपा गया है।