jhankar
ब्रेकिंग
चेक बाउंस के मामलों में फरार दो अभियुक्त गिरफ्तार, सजा भुगतने के लिए जेल भेजे कांजी हाउस में गौवंश की बदहाल स्थिति को लेकर बजरंग दल ने किया नगर परिषद कार्यालय का घेराव भारतीय किसान संघ की जिला बैठक में किसानों से जुड़े मुद्दों पर विभागीय अधिकारियों से चर्चा अनंत चतुर्दशी पर हरदा में बदलेगी यातायात व्यवस्था, इन मार्गों से होगा वाहनों का डायवर्जन हंडिया : आस्था के द्वार पर गंदगी का अंबार, खेड़ापति मंदिर के सामने व्यवस्था बेअसर,,, खुशियों की दास्तां प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम से चमका पलाश का भविष्य खाद्य सुरक्षा विभाग ने रहटगांव और हरदा में लिये खाद्य पदार्थों के नमूने उल्लासः एक अभिनव प्रयोग” के तहत ए.डी.आर. सेन्टर हरदा में द्वितीय वृहद् स्वास्थ्य परीक्षण शिविर 26 सि... हरदा के 23 हजार 437 उपभोक्ताओं को अगस्त माह में 20 लाख 92 हजार की छूट शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में मनाया गया 11वां अंतर्राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस

harda big न्यूज: टंकी मोहल्ले में पुलिस कर्मियों पर जानलेवा हमले के आरोपियों को 7 वर्ष की सजा

हरदा.  तीन साल पहले सिविल लाइन थाना पुलिस कर्मचारियों पर जानलेवा हमला करने वाले पांच आरोपियों को न्यायालय ने शुक्रवार को सात- सात वर्ष के सश्रम कारावास एवं अर्थदंड की सजा से दंडित किया। आरोपियों में तीन महिलाएं एवं दो पुरुष शामिल हैं।

अतिरिक्त शासकीय अधिवक्ता विपिन सोनकर ने बताया कि शहर के सिविल लाइन थाना में पदस्थ आरक्षक बृजेश साहू, आरक्षक प्रदीप ठाकरे, सुमेर यादव, वीरेंद्र 29 दिसंबर 2020 को टंकी मोहल्ले में राहुल कुचबंदिया की तलाश में पहुंचे थे।

- Install Android App -

इसी दौरान राहुल, सनी, राजेश, राजा, राज, अभिषेक, पिंकी, रोहित एवं आरती ने पुलिस कर्मियों पर जानलेवा हमला कर  दिया था। आरक्षक बृजेश और वीरेंद्र को गंभीर चोंटे आई थीं। 3 पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ व मामला कायम कर चालान न्यायालय में प्रस्तुत किया था।

जिस पर प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश राजेंद्रसिंह ठाकुर ने सुनवाई आरोपी राहुलकुचबंदिया को धारा 148, 333, 307 भादवि में, राजेश उर्फ करिया, राखी पति राजू, आरती पति राजेश, पिंकी उर्फ सुषमा पति राकेश को धारा 148, 333/149, 307, 149 में दोषी करार दिया। राहुल को धारा 148 में छह माह का कारावास एवं 300 रुपए अर्थदंड एवं धारा 333 में 5 वर्ष का कारावास व 500 रुपए अर्थदंड। धारा 307 में 7 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 500 रुपए अर्थदंड से दंडित किया। राजेश, राखी, आरती, पिंकी उर्फ सुषमा को धारा 148 भारतीय दंड संहिता में दोषी पाते हुए 6 माह का कारावास एवं 300 रुपए अर्थदंड, धारा 333, 149 में 5 वर्ष का कारावास और 500 रुपए का अर्थदंड, धारा 307/149 में 7 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 500 रुपए के अर्थदंड की सजा सुनाई।