jhankar
ब्रेकिंग
चेक बाउंस के मामलों में फरार दो अभियुक्त गिरफ्तार, सजा भुगतने के लिए जेल भेजे कांजी हाउस में गौवंश की बदहाल स्थिति को लेकर बजरंग दल ने किया नगर परिषद कार्यालय का घेराव भारतीय किसान संघ की जिला बैठक में किसानों से जुड़े मुद्दों पर विभागीय अधिकारियों से चर्चा अनंत चतुर्दशी पर हरदा में बदलेगी यातायात व्यवस्था, इन मार्गों से होगा वाहनों का डायवर्जन हंडिया : आस्था के द्वार पर गंदगी का अंबार, खेड़ापति मंदिर के सामने व्यवस्था बेअसर,,, खुशियों की दास्तां प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम से चमका पलाश का भविष्य खाद्य सुरक्षा विभाग ने रहटगांव और हरदा में लिये खाद्य पदार्थों के नमूने उल्लासः एक अभिनव प्रयोग” के तहत ए.डी.आर. सेन्टर हरदा में द्वितीय वृहद् स्वास्थ्य परीक्षण शिविर 26 सि... हरदा के 23 हजार 437 उपभोक्ताओं को अगस्त माह में 20 लाख 92 हजार की छूट शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में मनाया गया 11वां अंतर्राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस

कैंपर गाड़ी और टैंकर में भिड़ंत में 5लोगों की दर्दनाक मौत 2 घायल

 मकड़ाई समाचार राजस्थान| जोधपुर जिले के फलोदी में शु्क्रवार को कैंपर गाड़ी और टैंकर में भिड़ंत हो गई। हादसे में पांच लोगों की दर्दनाक मौत गई, जबकि दो घायल हो गए। घायलों स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रेफर कर दिया। मृतकों में तीन बच्चे, एक महिला व कैंपर ड्राइवर शामिल है। हादसा फलोदी के निकट एनएच 11 पर हुआ है। हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों फलोदी जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया।एक ही परिवार के लोग कैंपर गाड़ी में सवार होकर फलोदी से जांबा की ओर जा रहे थे। इस दौरान एनएच 11 सड़क मार्ग पर टैंकर से कैंपर की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कैंपर गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।हादसे में पर्वत (25) पुत्र जियाराम, उर्मिला (38) पत्नी हरिराम, विकास (20) पुत्र सुभाष, प्रवीण (12) पुत्र ओमप्रकाश और रविना (12) पुत्री ओमप्रकाश बिश्नोई की मौत हो गई। हादसे में घायल अर्पिता (15) पुत्री हरीराम विश्नोई और ईसानी (12) पुत्र श्याम लाल को फलोदी जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से अर्पिता को जोधपुर रेफर कर दिया। वहीं ईसानी को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। राहगीरों की मदद से घायलों के राजकीय जिला अस्पताल में भेजा गया।