jhankar
ब्रेकिंग
Harda big news: सिविल लाइन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 38.15 ग्राम मादक पदार्थ जब्त ₹11.60 लाख का माल बर... उमंग दिवस पर बालिकाओं को आत्मरक्षा, गुड टच-बैड टच और साइबर सुरक्षा की दी जानकारी सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘ जन जल सेवा संकल्प यात्रा’ 24 एवं 25 सितम्बर को सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘जन जल सेवा संकल्प यात्रा’ 23 एवं 24 सितम्बर को सेवा संकल्प अभियान के तहत ब्लॉक स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता सम्पन्न खुशियों की दास्तां : चाय के ठेले से आत्मनिर्भरता तक: पीएम स्वनिधि योजना बनी अमर कुशवाहा की सफलता की... पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए ग्राम पंचायत मकड़ाई के मतदान केंद्र के भवन में किया बदलाव जिला पंचायत सदस्य उप निर्वाचन के तहत खिरकिया विकासखंड की 16 ग्राम पंचायतों में शुष्क दिवस घोषित सेवा संकल्प अभियान के तहत तवा बांयी तट नहर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित कलेक्टर एसपी ने प्रतिमा विसर्जन स्थलों का निरीक्षण किया

महिला का दावा,उसके माथे पर स्‍वाभाविक रूप से ‘ॐ’ की आकृति उभर आई है

मकड़ाई समाचार छिंदवाड़ा|नवरात्र पर्व से पहले जिले में एक अनोखी घटना सामने आई है। सरिता मालवी नामक एक ग्रामीण महिला ने दावा किया है कि उसके माथे पर स्‍वाभाविक रूप से ‘ॐ’ की आकृति उभर आई है। इस घटना के सामने आने के बाद बड़ी संख्‍या में लोग उसे देखने पहुंच रहे हैं। कई लोग इसे ईश्‍वरीय चमत्‍कार मान रहे हैं। महिला इमलिया बोहता गांव की रहने वाली है और वहीं पर संतोषी माता मंदिर में मातारानी की पूजा-अर्चना करती है। सरिता मालवी का चांद तहसील के बादगांव में जन्म हुआ था। महिला का दावा है कि पिछली बार उसके हाथ में ॐ की आकृति उभरी थी। तब सरिता मालवी ने अपने पूरे शरीर पर चैत माह के नौ दिन अन्न-जल त्याग कर जवारे बोये थे।