हरदा। गुरुवार दोपहर को शहर के गणेश चौक के पास एक निर्माणाधीन मकान का काम चल रहा है। उक्त मकान में मजदूरी करने आए एक युवक ने अपनी बाइक मकान के पास खड़ी कर दी थी।
दोपहर को अज्ञात चोर बाईक चुराते हुए रफू चक्कर हो गया। हालाकि चोर की ये हरकत पास के ही एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार । कमताड़ा निवासी भागीरथ गुरुवार सुबह हरदा शहर के गणेश चौक पर अजय अग्रवाल के मकान मे लोहा बांधने आया था। दोपहर करीब 12 बजे एक अज्ञात चोर मकान के बाहर खड़ी बाईक क्रमांक MP47 ME 7403 चुरा ले
गया। फ़रियादी भगीरथ ने सिविल लाईन थाने पहुँच कर अज्ञात चोर के खिलाफ बाईक चोरी का मामला दर्ज करवाया। युवक ने कुछ समय पहले ही पुरानी बाइक खरीदी थी।
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/01/WhatsApp-Image-2024-01-10-at-8.22.02-PM-e1704898383134.jpeg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/04/Teal-And-White-Modern-Medical-Center-Instagram-Post.jpg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2024-07-13-at-5.49.02-PM.jpeg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/06/डॉ.-तरुण-चौधरी-.jpg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/07/WhatsApp-Image-2024-07-10-at-11.57.55-AM.jpeg)