jhankar
ब्रेकिंग
रहटगांव में शांति समिति की बैठक आयोजित ;  आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस अधिकारियों ने दिए आवश्यक दिश... हंडिया: मालपौन में ग्रामीणों का हल्ला बोल, पानी-स्ट्रीट लाइट और नालियों की सफाई को लेकर फूटा गुस्सा हरदा विधायक डॉ. दोगने ने पोखरनी, सारसूद और भवरदी में लाखों के विकास कार्यों का किया लोकार्पण व भूमिप... हरदा : चेक बाउंस मामले में अभियुक्त निशांत पुनासे को 01 वर्ष का कारावास, 17.32 लाख रूपये प्रतिकर चुक... मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 5 प्रकरण दर्ज मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत कृषि क्षेत्र में नवाचारों एवं योजनाओं का अवलोकन स्वास्थ्य आयुक्त धनराजू एस ने हरदा जिले की स्वास्थ्य संस्थाओ का किया औचक निरीक्षण छात्राओं को गुड टच-बैड टच और बाल विवाह के दुष्परिणामों की दी जानकारी पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय चारूवा हरदा में तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता आयोजित प्रदेश में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

Harda Big News : आदर्श आचरण संहिता के उल्लंघन के मामले में दो अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध पहला प्रकरण पंजीबद्ध

हरदा : सिविल लाइन थाना हरदा में दो अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध आदर्श आचरण संहिता के उल्लंघन के मामले में अपराध पंजीबद्ध किया गया है। जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार उड़न दस्ता प्रभारी श्रीमती सरिता चौकीकर मत्स्य निरीक्षक ने सोमवार रात्रि में सिविल लाइन थाने में अपना प्रतिवेदन देकर बताया कि स्थानीय गौर कॉलोनी के घरों में दो अज्ञात मोटर साइकिल सवार व्यक्तियों द्वारा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के फोटो युक्त थैले फेंकने की शिकायत की जांच कराई गई।

- Install Android App -

मालूम हो की स्थानीय गोर कॉलोनी में भाजपा प्रत्याशी कमल पटेल और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छाया चित्र वाले झोले वितरण किए गए थे। जिसको लेकर किसान कांग्रेस मोहन विश्नोई ने निर्वाचन आयोग शिकायत की थी। उक्त मामले में जांच टीम की कार्यवाही में

सीसीटीवी में दो अज्ञात व्यक्ति कॉलोनी के घरों में थैले फेंकते हुए पाए गए । इन दोनों अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध आदर्श आचरण संहिता के उल्लंघन के मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 171 एच, 127 ए, व 188 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।