jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा भोपाल में पुलिसकर्मियों पर हमला, नशे में धुत्त तीन बदमाशों ने बीच सड़क की मारपीट

Harda Big News: देर रात किसान पर बदमाशों ने किया फायर, फैली दहशत, थाने पहुंचे ग्रामीण!

हरदा | बीती रात छीपानेर रोड पर संस्कार स्कूल के पास फसल बेचकर ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर घर लौट रहे किसान पर बदमाशों ने फायर कर दिया। जान बचाने के लिए किसान अबगांव खुर्द अपने परिचित के घर पहुंचा। और उसने अपनी जान बचाई।

सन्यास निवासी किसान भगतराम पिता बलराम जाट 45 साल ने बताया कि उसने करीब 45000 रुपए की फसल बेची।

- Install Android App -

रात को गांव लौटते समय संस्कार स्कूल के आगे बाइक से आए बदमाशों ने उन पर फायर कर दिया। फायर से बचने में उनका मोबाइल चलते ट्रैक्टर से नीचे रास्ते पर गिर गया। उन्होंने ट्रैक्टर ट्रॉली नहीं रोकी। और नही किसी को सड़क से आगे होने दिया।

एक बदमाश ने उनकी ट्रैक्टर ट्रॉली पर लटकने का प्रयास भी किया। लेकिन वह घटना स्थल से दो तीन किलोमीटर दूर अबगांव खुर्द पहुंचे। अपने परिचित कैलाश गोल्या के घर के सामने ट्रैक्टर ट्रॉली खड़ी की और लोगों को इकट्ठा किया। इसके बाद देर रात शिकायत करने थाने पहुंचे। इधर सिटी कोतवाली ने एफआईआर नही लिखी । किसान से आवेदन लिया गया है।

वही जिले के एक पुलिस अधिकारी ने बताया की सूचना की जांच की गई जांच में फायर जैसी किसी भी प्रकार की कोई घटना नहीं होना पाया गया है।