jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में तीन दिन की नवजात बच्ची अस्पताल चौराहे पर बाथरूम के पास मिली खिरकिया में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर नमूने लिये महर्षि ज्ञानपीठ के हिमाक्ष राठौर का राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए चयन टिमरनी मंडी समिति की किसानों से अपील: अब उपज लेकर मंडी न आएं, 25 हजार क्विंटल की बंपर आवक से भरा मंड... जल संसाधन विभाग की कार्यपालन यंत्री ने हंडिया शाखा नहर संभाग की नहरों का किया निरीक्षण मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध नर्मदा के तटीय क्षेत्रों में 9 प्रकरण दर्ज विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के लिए राजनीतिक दलों की बैठक संपन्न कलेक्टर ने कलेक्ट्रेट की शाखाओं का किया औचक निरीक्षण आज कैसा रहेगा मप्र का मौसम  औद्योगिक क्षेत्र में दर्दनाक हादसा, टैंकर के नीचे आने से युवक की मौत

HARDA BIG NEWS: युवा कांग्रेस नेता ने साथियों के साथ मिलकर पंचायत सचिव को पीटा, FIR दर्ज

मकड़ाई समाचार हरदा। हरदा जिले के हंडिया ग्राम पंचायत सचिव कैलाश योगी से युवा कांग्रेस नेता व उसके साथियों ने जमकर मारपीट की। युवा नेता सिंद्धांत तिवारी ने कहा कि में सरपंच का प्रतिनिधि हु तूने किसके कहने पर ठेका दिया।इसी बात को लेकर जनकर मारपीट की गई और शासकीय कार्य मे बांधा पहुचाई। फरियादी ग्राम पंचायत सचिव ने हंडिया थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। है। जहां हंडिया पुलिस ने अपराध क्रंमाक 0223 /22 धारा 353, 294, 323,506, 34 के तहत मारपीट करने वाले आरोपियो पर एफआईआर दर्ज की गई। मालूम हो, सिद्धांत तिवारी ने स्टाम्प पेपर पर सरपंच से प्रतिनिधि के रूप में बैठक में शामिल होने का अधिकृत पत्र लिखवाया था।

क्या है पूरा मामला
फरियादी कैलाश योगी ने रिपोर्ट में पुलिस को बताया कि शनिवार शाम करीब साढ़े बजे ग्राम पंचायत भवन में पितृ मौक्ष अमावस्या भूतडी मैला व्यवस्था पार्किग नीलामी का आदेश बना रहा था। शासकीय कार्य कर रहा था तभी मेरे पास कार्यालय मे सिंद्धांत तिवारी , विमल तिवारी , सचिन तिवारी आये और बोले कि तुमने किस अधिकार से भूतडी अमावस्या पार्किंग का ठेका दिया है। हमसे बिना पूछे हर काम करते हो और सिध्दांत बोला कि मैं सरपंच का प्रतिनिधि हूँ तो मेने कहा कि पंचायत के निर्णय अनुसार मेने काम किया है। तो कहने लगे यह रेट किस आधार पर निर्धारित किये है। तो मेने कहा कलेक्टर महोदय को बैठक में अवगत कराकर ही जनसंपर्क अधिकारी के व्दारा न्यूज मे छपवाया गया है । और इन लोगो ने शासकीय कार्य में बाधा पहुचाकर मेरे साथ गंदी गंदी गालिया देकर मारने लगे और गगन तिवारी भी आ गया और इन सभी ने मिलकर मेरे साथ हाथ मुक्का थप्पड़ लात घूसो से मारपीट कि तथा मुझे नीचे जमीन पर गिराकर मेरे ऊपर चढ गये । तथा कम्प्यूटर लेपटॉप भी नीचे फेक दिया और कहने लगे आइंदा हमसे पूछे बिना काम किया तो तुझे जान से खत्म कर देगे।

- Install Android App -

घटना का बीच बचाब मेरे सहकर्मी रोहित पिता रामनाथ व गणपत तथा सरपंच लखन भिलाला, उप सरपंच शरण तिवारी ने किया तथा घटना देखी है रिपोर्ट करता हूँ कार्यवाही की जावे।