Harda Big News: हरदा में पांच सौ के नकली नोट चलाने वाला पकड़ाया, पांच हजार के नकली नोट किए ज़ब्त, यस बैंक ने की शिकायत, पूछताछ जारी होगा और खुलासा !
हरदा : पांच सौ के नकली नोट चलाने वाला हरदा में पुलिस के हाथ चढ़ा है। उससे अभी पूछताछ जारी है। बीते कल नकली नोट चलाने वाले एक बदमाश को यर्स बैंक की शिकायत पर पुलिस ने पकड़ने में सफलता हासिल की।
सिविल लाइन टी आई संतोष सिंह चौहान ने बताया कि यस बैंक शाखा प्रबंधक निखिल शाहनी की शिकायत पर खेडीपुरा निवासी शेख मुइनुद्दीन पिता शेख मसउद्दीन को नकली नोट जमा करने के मामले में गिरफ्तार किया गया । चौहान ने बताया कि आरोपी युवक यस बैंक के एटीएम में नकली नोट जमा करने गया था।जिसकी जानकारी बैंक वालो को लगी। उन्होंने पुलिस को शिकायत की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास पांच पांच सौ के दस नोट मिले है। उसे न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया ।
आरोपी से विभिन्न बिंदुओं पर पूछताछ चल रही है।

