मकड़ाई समाचार हरदा। सिराली थाना क्षेत्र में रहने वाली एक 17 साल की युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। अस्पताल चौकी पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, सिराली के गांधी चौक में रहने वाले राजेंद्र प्रसाद की बेटी दिव्या पाटिल (17) को बीती रात उसके परिजनों के द्वारा जिला अस्पताल लाया गया था। यहां अस्पताल लाने के पहले ही उसकी मौत हो गई थी। सोमवार सुबह शव का पीएम कर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने बताया कि परिजनों के मुताबिक उसकी तबियत बिगड़ने से उसे लगातार उल्टियां हो रही थी। जिसके चलते उसे उपचार के अस्पताल लाया था। यहां लाने के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मौत के कारणों का पीएम होने के बाद ही स्पष्ट पता चल पाएगा।फिलहाल मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
ब्रेकिंग
7 दिवसीय आपदा मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ, 165 युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षण
सिराली में मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर आयोजित
विश्व खाद्य दिवस के अवसर पर विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन
कार्यपालन यंत्री ने किया नहरों के सफाई एवं मरम्मत कार्यों का निरीक्षण
किसानों सिंचाई संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु संभागीय कार्यालय टिमरनी में सिंचाई प्रकोष्ठ गठित
हंडिया में अतिक्रमण की खुली छूट? दो टप से चार हुए, फिर भी कार्रवाई नदारद!
शारदीय नवरात्रि का छठा दिन - माँ कात्यायनी की पूजा
आज विश्व खाद्य दिवस विशेष - एक विचार, भूख मुक्त हो दुनिया
आज सिराली में जन-विश्वास शिविर, मौके पर होगा समस्याओं का समाधान
बिजली चोरी पर बड़ी कार्रवाई, 110 मामले पकड़े, 24 लाख की वसूली होगी
चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 17 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |
