jhankar
ब्रेकिंग
आज मनाया जा रहा करवा चौथ का पर्व, सुहागिन महिलाएं करेंगी चांद का दीदार मध्यप्रदेश मौसम अपडेट: कई जिलों में बदला मौसम, कहीं बादल तो कहीं बारिश के आसार हरदा जिले को मिला नया पुलिस कप्तान, शशांक का भोपाल पुलिस मुख्यालय तबादला टिमरनी के पूर्व CMO की 5 साल तक 10% पेंशन रोकी, खरगोन के दो इंजीनियरों की वेतनवृद्धि पर कार्रवाई, का... भोपाल: करवाचौथ के श्रृंगार के लिए पार्लर जाने की बात पर विवाद, महिला ने की आत्महत्या रूपादेह में एसएसपी के नाम पर नकली खाद बेचने का भंडाफोड़, 471 बोरी से भरा ट्रक पकड़ा कलेक्टर ने ली लोक निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक युवा सृजन जन संवाद कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने किया कोतवाली थाना और पुलिस कंट्रोल रूम का भ्रमण टिमरनी में अवैध आतिशबाजी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो मंजिला मकान से करीब 2 लाख रुपये के पटाख... राणापुर के ढोलियावाड़ में मौत को दावत दे रही 11 KV हाईटेंशन लाइन, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा! फोटो...

Harda Big News: गरीब आदिवासी किसान के खाते से 70 लाख रूपये डकार गए वन विभाग का बाबु, गुंडा बाबू और पटवारी !

हरदा जिले के सावरी गांव में वर्ष 2017-18 में लोक वानिकी योजना के तहत खेत में लगे सागोंन के पेड़ो की कटाई हुई थी। उस समय उक्त भूमि पर गांव के ही कुछ आदिवासी समाज के लोगो का कब्जा था। लेकिन उक्त भूमि का पट्टा बैतूल जिले के लादी गांव के आदिवासी सुक्कन के नाम से था। वर्ष 2017-18 में ही में उसकी मृत्यु हो जाने के बाद उक्त भूमि उसके लड़के जोगी, भोगी और उसकी बहन लादी जिला बैतूल के नाम से रजिस्ट्री हो गई। हरदा जिले के ग्राम सावरी में उक्त भूमि पर पेड़ो की जब कटाई हुई तो ग्रामीण किसानो ने आपत्ति ली थी कि भूमि पर हमारा कब्जा है। इस पूरे मामले में अखबारों में खबरे भी चली थी कि मकड़ाई के जंगलों में करोड़ो की अवैध सागोन की कटाई हो रही है।

विडियो पूरा देखे ग्राउंड रिपोर्ट –

उसके बाद ग्रामीणों और वन विभाग के अधिकारियों के बीच बातचीत हुई थी कि पेड़ काटने के बाद जमीन किसानो को लौटा देंगे।

- Install Android App -

और कुछ राशि देने की बात हुई थी। लगभग पांच साल बाद जब अगस्त मई माह 2023 में जोगी, भोगी के खाते में 70 लाख रुपया वन विभाग उत्पादन से डाला गया।

लेकिन दुर्भाग्य कहे कि लुटेरे भ्रष्ट अधिकारियों और गुंडों ने मिलकर उन गरीबों को लूट लिया।

पैसा खाते में डलने के एक पखवाड़े बाद इन लुटेरों ने उस आदिवासी परिवार को गुमराह कर, डरा धमकाकर बैंक में जाकर उनसे जमा धन विड्राल करवा लिया ।

हम आपको बता दे कि 70 लाख रुपए खाते में आने के बाद भी दोनो भाई दूसरो के खेतो में मजदूरी कर रहे है। बच्चे स्कूल नहीं जाते । घर पुराना कच्चा है। इन लुटेरों बेईमानो को उन पर जरा सा भी तरस नहीं आया। जब पैसा निकालना था तो चार पहिया वाहन बैतूल भेजकर उनको सम्मान शान के साथ लेकर आए और बैंक से पैसा निकाल लिया। और 70 लाख के मालिक को बस से बैतूल भेजा। इस प्रकार इस आदिवासी परिवार का शोषण हुआ है। इस संबंध में वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि आदिवासी किसान के खाते में पैसा डाल दिया था।

इस खबर विडियो के माध्यम से मकड़ाई एक्सप्रेस, नवागत जिलाधीश महोदय से इस पूरे मामले की जांच करवाकर ऐसे भ्रष्ट अधिकारियों और गुंडों पर कार्रवाई कर पीड़ित आदिवासी को न्याय दिलवाने की मांग करता है।