jhankar
ब्रेकिंग
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग 7 साल बाद भारत आएंगे,चीन ने की पुष्टि  BRICS समिट के लिए भारत आ रहे कई... स्कूल बस में आग लगाने के मामले में नाम घसीटने का आरोप, पालकों व सामाजिक लोगों के साथ ASP को सौंपा ज्... गुरुवार, 10 सितंबर 2026 के मुख्य समाचार की एक झलक हरदा: 4 वर्षीय छात्रा शिवांगी जाट की मौत के मामले में स्कूल वैन चालक और मालिक पर केस दर्ज, वैन जब्त 10 सितंबर 2026 का सुविचार कल जो हुआ उसे भूलकर, आज एक नई शुरुआत करो गणेश महोत्सव पर डीजे की तेज आवाज पर प्रशासन सख्त, नियम तोड़ा तो मशीनें होंगी जब्त संभाग स्तरीय स्पर्धा में बैतूल व नर्मदापुरम फुटबॉल चैंपियन, शतरंज में 5 खिलाड़ी राज्य स्तर के लिए चय... सितंबर में 9 दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित, 11 सितंबर को देशव्यापी हड़ताल तेलंगाना- हैदराबाद-बेंगलुरु हाईवे पर दर्दनाक हादसा देवास: रात में खरीदे 250 ग्राम मलाई के लड्डू, सुबह फ्रिज से निकाले तो आने लगी बदबू

Harda News: नर्मदेश्वर मंदिर प्रांगण में नर्मदा जयंती महोत्सव हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाएंगे -मां नर्मदा को लगाएंगे ५६ भोग, निकलेगी कलश यात्रा

हरदा : शहर की एलआईजी कॉलोनी स्थित नर्मदेश्वर मंदिर प्रांगण में नर्मदा जयंती महोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया जाएगा।
इस दौरान मंदिर प्रांगण में सुबह कथावाचक पंडित विमल तिवारी एवं मंदिर पुजारी पंडित प्रकाशचंद्र जोशी के आचार्यत्व में मां नर्मदा का अभिषेक पूजन कराया जाएगा। पंडित विमल तिवारी ने बताया कि सुबह मां नर्मदा के पूजन के पश्चात करीब ११ बजे बैंडबाजों की धुन पर मां नर्मदा की कलश यात्रा निकाली जाएगी। कलश यात्रा गुर्जर बोर्डिंग मुख्य मार्ग से होते हुए वापस मंदिर प्रांगण में पहुंचेगी। जहां मां नर्मदा की महाआरती के पश्चात भंडारा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसी क्रम में पंडित प्रकाशचंद्र जोशी ने बताया कि शाम के समय मां नर्मदा को ५६ भोग लगाया जाएगा। पंडितद्वय ने कलश यात्रा में शामिल होने वाले पुरुष वर्ग से सफेद वस्त्र एवं महिलाओं से पीले वस्त्र में शामिल होने की अपील की है।