jhankar
ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश की राजनीति में आया उबाल : मुख्यमंत्री मोहन यादव, PCC चीफ जीतू पटवारी और पूर्व CM कमलनाथ ... ग़ाज़ियाबाद के 17 वर्षीय मासूम की कहानी जिसका दोस्ती और भाईचारे के नाम पर बेरहमी से हुआ कत्ल दोस्त क... जानिए मध्य प्रदेश की मुख्य खबरें मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ जाने देश की मुख्य खबरें हरदा ब्रेकिंग न्यूज: 1 जून 2026 - जिला मुख्यालय समेत 6 तहसीलों का मौसम अपडेट, दोपहर बाद आंधी-बारिश क... 1 जून 2026, सोमवार का पंचांग और राशिफल हरदा विधायक डॉ. दोगने ने ग्राम कड़ोला उबारी में किया विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण, 37 लाख र... नेताओं ने देश का भविष्य को घुटने पर झुकाया मथुरा जाने वाले खिलाड़ियों के स्वागत की तस्वीर पर सवाल, महिला कांग्रेस को जमीनी स्तर पर मजबूत करने हरदा पहुंचीं प्रदेश महासचिव नेहा चावरे विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर ब्रह्माकुमारीज द्वारा नशा मुक्ति का संदेश, दिलाई गई शपथ

हरदा बिग न्यूज:बाइक सवार चचेरे भाइयों की सड़क दुर्घटना में हुई मौत, परिवार गांव में छाया मातम !

हरदा : सिविल लाइन थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक सड़क हादसे में दो चचेरे भाइयों की दुखद दर्दनाक मौत हो गई।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार बाइक एक मोड़ पर अनियंत्रित होकर फिसल गई। बाइक सवार दोनों युवक सड़क किनारे एक खेत में जा गिरे। दोनों युवकों को सिर में गंभीर चोट लगने और रातभर ठंड में पड़े रहने के कारण उनकी मौत हो गई।

मंगलवार सुबह एक खेत मालिक ने अपने खेत के पास बाइक और दो युवकों के शव देखे, जिसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी।

- Install Android App -

हरदा से घर लौट रहे थे

मृतकों की पहचान ग्राम काकड़दा निवासी रेवाशंकर पिता रामभरोस कलम (26) और करनपुरा निवासी मुकेश उर्फ गुलकेश पिता रामकरण कलम (24) के रूप में हुई है। दोनों सोमवार शाम को हरदा से काम खत्म कर वापस लौट रहे थे।

पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।घटना के बाद दोनों के परिवार सहित गांव में मातम छा गया।