jhankar
ब्रेकिंग
सर्व ब्राह्मण समाज संगठन द्वारा 201 शिक्षकों का हुआ सम्मान, स्व.मनोहरलाल शर्मा के स्मृति में परशुराम... हरदा की सड़कों पर गड्ढों का ‘राज’, जिम्मेदारों को क्यों नहीं दिख रही बदहाली? सर्व ब्राह्मण समाज ने विपट कॉलोनी के बगीचे में किया पौधारोपण सिराली में बच्चों को संस्कारों से जोड़ने की अनूठी पहल, शंकर मंदिर परिसर में शुरू होगी ‘सनातन संस्कार... शिक्षक दिवस पर गुर्जर समाज की शिक्षिकाओं का सम्मान, बेटियों को शिक्षित कर आगे बढ़ाने की ली शपथ बाइक सवार को बचाने में हरदा के डिप्टी कलेक्टर चोटील, प्राथमिक उपचार के बाद मिली छुट्टी हरदा-टिमरनी विधानसभा को जोड़ने वाली माचक नदी पर पुल तैयार, वर्षों पुरानी समस्या से ग्रामीणों को मिली... हंडिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 8.93 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ आरोपी गिरफ्तार, ₹1.38 लाख का माल जब्त मध्य प्रदेश में नर्मदा उफान पर, जबलपुर से खंडवा तक हाई अलर्ट, अगले 24 घंटे सबसे भारी 🌊हंडिया में नर्मदा ने पकड़ी रफ्तार: हर घंटे बढ़ रहा जलस्तर, 3 घंटे में 4 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी

Harda big news: चोर गिरोह ने फिर बड़ी चोरी की वारदात को दिया अंजाम, किसान के घर कुत्ते को बेहोश कर घर में घुसकर लाखो के सोने चांदी के आभूषण सहित नगदी ले उड़े चोर!

सिराली छिपाबड़ दोनों थाना क्षेत्र में बीते दो से तीन वर्षों से लगातार चोर गिरोह सक्रिय सात से आठ बड़ी चोरी की वारदात अब तक हो चुकी। नहीं लगा सुराग! कई चोरी की वारदात में पुलिस अधीक्षक चोरों पर रख चुके इनाम !

हरदा छीपाबड़  : जिले के सिराली और छीपाबड़ थाना क्षेत्र में लगातार चोरी की बड़ी वारदाते होती आ रही है। पिछले दो से तीन वर्षों की अगर हम बात करे तो कई किसानों के घर लाखो रुपए के कीमती जेवरात सहित नगद रुपए अज्ञात चोर ले उड़े । लेकिन आज तक इन चोरों को पुलिस पकड़ नहीं पाई। चोर गिरोह चोरी की वारदात को अंजाम देने का घटनाक्रम भी एक जैसा ही है। गिरगिट से दरवाजा खोलना भी कई बार घर के लोगो को बेहोश कर देना और बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दे देना। अधिकांश चोरी की वारदात ऐसी ही हुई है । जिसमें चोरी करने का तरीका एक जैसा ही है।

हालांकि जिला पुलिस अधीक्षक के द्वारा अज्ञात चोरों को पकड़ने के लिए पता बताने वाले पर इनाम भी रखा है। लेकिन उसके बाद भी सिराली और छिपाबड़ पुलिस चोरों तक नहीं पहुंच पा रही है।

पिपल्या भारत में किसान के घर लाखो की चोरी,,

बीती रात छीपाबड़ थाना क्षेत्र के ग्राम पिपल्या भारत में फिर एक किसान के मकान पर रात को अज्ञात चोरों ने हमला बोलकर 9 तोला सोना और 12 हजार नगदी लेकर भाग गए ।

फरियादी किसान विष्णु प्रसाद पिता रमेश राजपूत की रिपोर्ट पर छिपाबड़ पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ बीएनएस की धारा 311(4), 305 (a) का मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

फरियादी विष्णु राजपूत ने रिपोर्ट में बताया कि रात को परिवार के सभी लोग खाना खाने के बाद घर के आगे वाले कमरे में सो रहे थे।

इस दौरान रात करीब 12 से दो बजे के बीच अज्ञात चोरों ने बीच वाले कमरे में गिरमिट की मदद से दरवाजा खोलकर घर के अंदर रखी अलमारी में रखे सोने और चांदी के आभूषण और पैसे निकालकर भाग गए।

कुत्ते को बेहोश कर घुसे घर के अंदर!

- Install Android App -

परिवार के लोगो ने बताया कि चोरों ने घर के पालतू कुत्ते को बेहोश कर दिया था। रात को बारिश भी हो रही थी। रात तीन बजे के लगभग नींद खुलने पर उन्होंने देखा तो घर के बीच के कमरे का दरवाजा खुला है।

और अंदर रखी अलमारी का सामान भी बिखरा हुआ पड़ा हुआ है।

जिसके बाद उन्होंने परिजनों और आस पड़ोस के लोगों को सूचना दी। फिर उन्होंने अपने भाई सुनील राजपूत के साथ थाने आकर रिपोर्ट दर्ज कराई।

इधर पुलिस टीम गांव पहुंची। वही पुलिस आसपास के गांवों में सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। वही पूर्व में वर्ष 2023 भी परिवार के मकान में इसी प्रकार चोरी की वारदात हो चुकी है। लगातार हो रही चोरी की वारदात से ग्रामीण भयभीत है।

HARDA Big news: सिराली: किसान के घर 7 लाख रुपए कि चोरी की वारदात, लाखो रुपए नगदी सहित सोने चांदी के जेवर ले उड़े चोर

ये खबर भी देखे।

Big News harda : सिराली थाना क्षेत्र में बड़ी चोरी, किसान के घर से 6 लाख के जेवर सहित नगदी ले उड़े चोर |