खिरकिया : छिपाबड़ थाना क्षेत्र के खिरकिया निवासी एक युवक के साथ दो व्यक्तियों ने ठगी की वारदात को अंजाम दिया।युवक ने जब सोना चेक करवाया तो वो नकली निकला। पुलिस की सतर्कता से आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है।
छिपाबड़ पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार आज दिनांक 17 /01/24 को फरियादी शुभम पिता कचरू लाल राठौर उम्र 21 वर्ष निवासी आनंद नगर खिड़कियां ने थाना उपस्थित आकर मौखिक रिपोर्ट की थी। की पूर्व के परिचित शंकर बघेला निवासी हरदा एवं उसके साथी धीरेंद्र शर्मा निवासी बगवाड़ा बुदनी ने सोने का बिस्किट बोलकर कल दिनांक 16/01/24 को दो बिस्किट के टुकड़े देकर एवज में 20 हजार रुपए ले लिए। फरियादी शुभम राठौड़ ने जब आज उन दोनों सोने के टुकड़ों को चेक कराया तो दोनों पीतल के होना एवं उन दोनों टुकड़ों में जरा सा भी सोना नहीं होना पाया। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना छिपावड पर अपराध क्रमांक 21/2024 धारा 420, 34 भा द वि का कायम कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस ने बताया की –
मामले की गंभीरता को देखते हुए – पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार कंचन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामदास प्रजापति के निर्देशन में एवं अनुविभागीय अधिकारी खिरकिया रॉबर्ट गिरवाल के मार्गदर्शन में टीम बना कर। आज आरोपी धीरेंद्र शर्मा पिता गोपाल प्रसाद शर्मा निवासी बगवाड़ा तहसील थाना बुदनी जिला सीहोर को बारंगी गेट से गिरफ्तार कर लिया आरोपी एक कब्जे से 10 हजार रुपए,सोने जैसी पीली धातु के 11 नग टुकड़े एक ब्राउन कलर का लेदर का बैग जप्त किया गया। वही एक अन्य आरोपी शंकर बघेल पिता विजय सिंह बघेल निवासी प्रज्ञा नगर हरदा को हरदा से गिरफ्तार कर उसके पास से भी 10 हजार रुपे जप्त किए गए है ।
दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है । उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक निकिता विल्सन उपनिरीक्षक पुरषोत्तम गौर, प्रआ.50 पंकज राजपूत,आर 277 रविन्द्र गोयल, 161 त्रिवेंद्र, आर.सुनील बघेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

