jhankar
ब्रेकिंग
एम पी ट्रांसको के टेस्टिंग विंग में स्वदेशी ‘आराताई’ एप का उपयोग हुआ अनिवार्य -- विद्युत चोरी रोकें, इनाम पाएं बिजली चोरी की सूचना पर 5 प्रतिशत राशि का तत्काल भुगतान, पहचान रहेगी ग... जिले में जनगणना 2026-27 की तैयारियां पूर्ण, एक मई से मकान सूचीकरण कार्य प्रारंभ 1 मई से महंगाई डायन का झटका मध्यप्रदेश में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी, हरदा में पारा 39 डिग्री के पार लगातार तीसरी बार नीरू राठी को मिली कमान, माहेश्वरी महिला मंडल की नई टीम घोषित मौत के मुंह में भी नहीं छोड़ा बेटे का साथ, 15 घंटे बाद भी सीने से लिपटी मिली माँ आज का राशिफल अपडेट: 1 मई 2026 होर्मुज स्ट्रेट से सुरक्षित निकला पाकिस्तान का तेल टैंकर 'खैरपुर', बढ़ा कूटनीतिक चर्चाओं का दौर जबलपुर बरगी हादसा: रस्सियों और गैस कटर से क्रूज निकालने की जद्दोजहद जारी

Harda News: बावीसा ब्राह्मण समाज द्वारा सम्मान समारोह एवं हल्दी कुमकुम कार्यक्रम का हुआ आयोजन

हरदा : बावीसा ब्राह्मण समाज द्वारा मंगलवार को प्रताप कॉलोनी स्थित समाज के मांगलिक भवन में सम्मान समारोह एवं हल्दी कुमकुम कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जानकारी देते हुए समाज के अध्यक्ष नवीन पांडे ने बताया कि समाज के वरिष्ठ ओम पाराशर, हरिप्रसाद शुक्ला , प्रेम नारायण जोशी, मोहनलाल पांडे ,गजानंद डाले , गोपाल जोशी ,सुधीर शुक्ला ,निलेश शुक्ला,युवा अध्यक्ष आयुष दुबे,कपिल गोरखे, महिला शाखा अध्यक्ष श्रीमती सुनीता जोशी,महामंत्री दक्षा व्यास, कोषाध्यक्ष वर्षा शुक्ला द्वारा मां सरस्वती एवं शिव पार्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन, सरस्वती पूजन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।सर्वप्रथम श्रीमती भावना शुक्ला द्वारा गणेश वंदना एवं ऋषिका गोरखे द्वारा सरस्वती वंदना की गई। तत्पश्चात पूर्व महिला कार्यकारिणी के सहयोग से लिए गए म्यूजिक सिस्टम का लोकार्पण वरिष्ठ महिला श्रीमती निर्मला शुक्ला द्वारा किया गया। गर्म पानी हेतु 10 लीटर इलेक्ट्रिक गीजर का लोकार्पण स्व . समोती बाई डाले की स्मृति में उनके पुत्र राजाराम डाले |

- Install Android App -


शशि भूषण डाले, जगदीश डाले कौशल डाले द्वारा किया गया। वहीं स्व. अजुध्या बाई डाले की स्मृति में उनके पुत्र संतोष कुमार डाले द्वारा 31000 रुपए ।स्व.विद्या देवी पांडे की स्मृति में उनके पति मोहनलाल पांडे द्वारा 21000 रुपए। स्व. श्रीराम जोशी की स्मृति में उनके पुत्र गोपाल जोशी द्वारा 11000 रुपए। स्व. प्रेम नारायण गोरखे की स्मृति में उनके पुत्र कपिल गोरखे द्वारा 11000 रुपए। स्व. जागेश्वर पाराशर (जात्रा खेडी) की स्मृति में हरिप्रसाद पाराशर (रायसेन) एवं ओम पाराशर हरदा द्वारा 11000 रुपए एवं एक प्रतिष्ठित सामाजिक परिवार द्वारा गुप्त दान 11000 रुपए समाज कल्याण के लिए हरदा समाज अध्यक्ष नवीन पांडे को प्रदान किए । सम्मान समारोह अंतर्गत उपस्थित सभी दानदाताओं का मंच पर तिलक पुष्पमाला श्रीफल एवं शॉल से सम्मान किया गया।


तत्पश्चात महिलाओं ने हल्दी कुमकुम कार्यक्रम का आयोजन किया ।इस अवसर पर समाज की वरिष्ठ महिला श्रीमती निर्मला शुक्ला का सम्मान वर्तमान महिला कार्यकारिणी द्वारा किया गया।इस दौरान प्रश्न मंच एवं अन्य रोचक गेम्स के साथ म्यूजिक सिस्टम पर सभी महिलाओं ने भजनों का आनंद लिया। उपस्थित सभी महिलाओं को संक्रांति का उपहार भेंट किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती पूजा शुक्ला ने किया। आभार महिला शाखा अध्यक्ष श्रीमती सुनीता जोशी ने व्यक्त किया। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी।