jhankar
ब्रेकिंग
शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना मैहर में दौड़ती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान एमपी में पीपी बैग की कमी से गेहूं खरीदी पर संकट, 1 अप्रैल से शुरू होगी प्रक्रिया इंदौर में घरेलू गैस सिलेंडर के लिए 25 दिन का इंतजार, कमर्शियल सप्लाई बंद मध्य प्रदेश में 200 गांवों का एरियल सर्वे शुरू, जमीन का मिलेगा पक्का मालिकाना अधिकार लाइन बिछी पर पानी नहीं आया: भागीरथपुरा में बढ़ा जल संकट Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 11 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे धर्मध...

Harda News: कलेक्टर श्री सिंह ने सिराली व रोलगांव में मूंग उपार्जन केन्द्रों का निरीक्षण किया

हरदा : कलेक्टर श्री आदित्य सिंह ने शुक्रवार को सिराली व रोलगांव का दौरा कर वहां के वेयर हाउस में बनाये गये मूंग उपार्जन केन्द्रों का निरीक्षण किया। उन्होने मौके पर मौजूद किसानों से चर्चा कर उपार्जन के दौरान आने वाली समस्याओं की जानकारी ली। किसानों ने बताया कि दूसरी बार स्लॉट बुकिंग करने में परेशानी हो रही है। उन्होने वेयर हाउस के प्रबन्धक से खरीदे गये मूंग की बिलिंग के संबंध में पूछताछ की। उन्होने उपार्जन केन्द्र पर बारदाने की आपूर्ति के संबंध में भी अधिकारियों से जानकारी ली। कलेक्टर श्री सिंह ने सर्वेयर को निर्देश दिये कि अमानक मूंग किसी भी स्थिति में न खरीदें बल्कि शासन द्वारा निर्धारित गुणवत्ता के स्तर वाली मूंग ही खरीदें। कलेक्टर श्री सिंह ने इस दौरान अधिकारियों को निर्देश दिये कि प्रातः 8 बजे मूंग उपार्जन केन्द्र पर मूंग की तुलाई शुरू हो जाए, यह सुनिश्चित किया जाए। इस दौरान एसडीएम हरदा श्री कुमार शानु देवड़िया, उपसंचालक कृषि श्री संजय यादव, सहायक आयुक्त सहकारिता श्री वासुदेव भदोरिया सहित अन्य विभागीय अधिकारी भी मौजूद थे।

- Install Android App -

निर्माणाधीन रपटे का किया निरीक्षण, तकनीकी त्रुटि सुधारने के दिये निर्देश –

कलेक्टर श्री सिंह ने ग्राम रोलगांव के पास निर्माणाधीन रपटे का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होने सेतू विकास निगम के अधिकारियों को निर्देश दिये कि इस रपटे से बड़े वाहनों के आवागमन में परेशानी आ रही है क्योंकि रपटे का स्लोप ठीक नहीं है। उन्होने रपटे में तकनीकी त्रुटि सुधार कर शीघ्रता से निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश सेतू निगम के अधिकारियों को दिये। इस अवसर पर कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग श्री सुभाष पाटिल भी मौजूद थे।