jhankar
ब्रेकिंग
हरदा जिले में दो दिन से बदला मौसम, हंडिया-टिमरनी में तेज बारिश से किसानों की बढ़ी चिंता हरदा पुलिस लाइन में विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन बड़ी खबर: सलकनपुर से लौट रहे श्रद्धालुओं का लोडिंग वाहन पेड़ों से टकराया, 20 से ज्यादा घायल समोई गांव में गहराया पेयजल संकट, एक महीने से खराब पड़े दो हैंडपंप देवास के राजोदा गांव में जवारा विसर्जन के दौरान मधुमक्खियों का हमला, 20 से ज्यादा घायल, मची अफरा-तफर... विजयादशमी पर हंडिया थाने में शस्त्र एवं वाहन पूजन, थाना प्रभारी आरपी कवरेती सहित पुलिस स्टाफ ने किया... भोपाल में जयस के प्रदर्शन में हंगामा, हवलदार को थप्पड़ मारने वाली महिला पर FIR दर्ज छीपाबड़ में बेकाबू ट्रैक्टर ने ली पिता की जान, बच्चे के जन्मदिन का सामान लेने आया था बाजार शिवम वाटिका कॉलोनी में नम आंखों से मां दुर्गा को दी विदाई, नौ दिनों तक भजन-कीर्तन और गरबा की रही धूम

Harda News: NHAI सड़को का सुधार कर, आमजन और किसानो की दूर करें तकलीफे – कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओम पटेल

हरदा : जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओम पटेल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि बारिश के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग 47 पर हरदा से लेकर हंडिया तक विशेषकर अवगांव, अत्तरसमा, तलाई टप्पर के पास बड़े बड़े 1 – 1 फीट के गड्डे होगए हैं जिस पर एनएचएआई के अधिकारी ध्यान नहीं दे रहें हैं सड़कों का पानी किसानो के खेतों में जा रहा हैं जिससे किसानों को भी काफी दिक्कत हो रही हैं खेतों में जाने की रास्ता बंद हो गया हैं जिसका कोई हल अभी तक अधिकारी नही निकाल पाए हैं । ओम पटेल ने बताया कि बारिश के कारण बड़े बड़े गड्ढों में पानी भरा होने से वाहन की आवजाही में दिक्कत होती हैं कभी कभी जाम लग जाता हैं जिससे किसानों और आमजनों को भारी मशक्कत होती हैं सड़क पर निर्माणाधीन सड़क की मिट्टी आ जाती है जिससे दो पहिया वाहन फिसलते हैं दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती हैं जिसके लिए त्वरित निराकरण NHAI को करना चाहिए लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हो रही हैं ।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओम पटेल ने मांग की हैं कि जल्द से जल्द सड़को का सुधार कर क्षेत्र के आमजन और किसानो को आवगमन में तकलीफ न हो इस हेतु NHAI विभाग को त्वरित समधान करना चाहिए ।

 

Harda Mandi Bhav: आज 10/05/2024 का हरदा, टिमरनी मंडी भाव | Harda Mandi Rates Today

- Install Android App -