jhankar
ब्रेकिंग
मूंग उपार्जन को लेकर किसान उग्र, विधायक निवास के बाहर किया प्रदर्शन , विधायक ने कहा - मुख्यमंत्री से... हरदा में किसानों का उग्र आंदोलन: मूंग खरीदी और ई-टोकन व्यवस्था के विरोध में नेशनल हाईवे जाम, पहले दि... मांधाता के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व सैनिक भीम सिंह गुर्जर को मिली बड़ी जिम्मेदारी भाजपा सैनिक प्... 15 जुलाई को MP में अपराध और दुर्घटना की ताजा खबरें टीकमगढ़: पीडीएस के गेहूं में निकली सिर की हड्डी, हड़कंप के बाद दुकान सील जयपुर: 7 लाख में मां की सुपारी देकर बेटी ने रच दी हत्या की साजिश, पुलिस ने खोली परतें हरदा: अवैध मड पंप पर सिर्फ ₹5000 का जुर्माना, अमर रोचलानी ने उठाए सवाल, बोले- पूरे तंत्र की हो निष्प... मुरैना: "साली को घुमाने" के शक में जीजा को पेड़ से बांधकर बेल्ट और डंडों से पीटा, पत्नी के सामने दी ... हरदा हलचल- 15.07.2026 बुधवार हरदा जिले की प्रमुख खबरों की झलकियां हंडिया : सचिन भैया, शिकायत हटा लो...’ बस स्टैंड अतिक्रमण मामले में नया मोड़, शिकायतकर्ता ने साझा की ...

Harda News: कलेक्टर श्री सिंह ने बैरागढ़ के दुर्घटना स्थल का निरीक्षण किया

हरदा : कलेक्टर श्री आदित्य सिंह ने पुलिस अधीक्षक श्री अभिनव चौकसे के साथ सोमवार को ग्राम बैरागढ़ का दौरा कर वहां की जा रही कार्यवाही का जायजा लिया। उन्होने दुर्घटना के दौरान क्षतिग्रस्त मकानों को निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए गिराने की कार्यवाही करने के निर्देश मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री कमलेश पाटीदार व कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग श्री सुभाष पाटिल को दिये। कलेक्टर श्री सिंह ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी को निर्देश दिये कि दुर्घटना  प्रभावित क्षेत्र में विस्फोट के कारण क्षतिग्रस्त व जल चुके वृक्षों को भी निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए हटाने की कार्यवाही की जाए। उन्होने सीएमओ श्री पाटीदार से आईटीआई के आश्रय स्थल में निवासरत परिवारों की व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली और पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद दिलाने के लिये उपस्थित सभी अधिकारियों को निर्देश दिये। कलेक्टर श्री सिंह ने एसडीएम श्री के.सी. परते को निर्देश दिये कि आईटीआई में बनाये गये आश्रय स्थल में नियमित रूप से जाकर वहां रूके दुर्घटना प्रभावित परिवारों के लिये की गई व्यवस्थाओं की सतत मॉनिटरिंग करें।