jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा भोपाल में पुलिसकर्मियों पर हमला, नशे में धुत्त तीन बदमाशों ने बीच सड़क की मारपीट

Harda Factory Blast: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने हरदा पटाखा फैक्ट्री में दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया, बेहतर से बेहतर उपचार व्यवस्था के दिये निर्देश

हरदा : उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने हरदा पटाखा फैक्ट्री की दुर्घटना पर गहन शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत व्यक्तियों के परिजन के प्रति संवेदनाएँ और घायलों के स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रार्थना की है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि घायलों के उपचार की समुचित व्यवस्था राज्य शासन द्वारा की जाएगी। उप मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से बचाव एवं राहत व्यवस्था की जानकारी प्राप्त कर बेहतर से बेहतर उपचार की व्यवस्था के निर्देश दिये।
उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि हरदा में पटाखा फैक्ट्री में हुई दुर्घटना पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने तत्काल संज्ञान में लिया है। उन्होंने कैबिनेट मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह, अपर मुख्य सचिव श्री अजीत केसरी, डीजी होमगार्ड को तत्काल हेलीकॉप्टर से हरदा जाने के निर्देश दिए हैं। एनडीआरएफ़, एसडीआरएफ़ की टीमों तथा आस-पास के शहरों से फायर ब्रिगेड की दमकलों तथा एंबुलेंस को भेजा जा रहा है। घायलों के बेहतर उपचार के लिए भोपाल, इंदौर में मेडिकल कालेज और एम्स भोपाल में बर्न यूनिट को आवश्यक तैयारी करने के निर्देश दिए हैं।
हरदा में भोपाल से 20 एवं अन्य ज़िलों से कुल मिलाकर 115 एम्बुलेंस भेजी जा रही हैं। 3 अतिरिक्त एम्बुलेंस में बर्न संबंधी कंज्यूमेबल्स एवं दवाएँ भेजी जा रही हैं। मेडिकल कॉलेज भोपाल और मेडिकल कॉलेज इंदौर से चिकित्सकों की स्पेशल टीम हरदा भेजी गयी हैं। इसके साथ ही मेडिकल कॉलेज भोपाल में 50 बेड और एम्स भोपाल में 10 बेड दुर्घटना पीड़ित के लिये तैयारी कर रिज़र्व रखे गये हैं।