हरदा: हादसों दुर्घटनाओं का शहर बन गया हरदा, हर दिन नेशनल हाईवे पर होते सड़क हादसे चिंता का विषय , बीती रात स्टेट हाइवे पर हुआ दर्दनाक हादसा एक की मौत !
हरदा – बीती रात नर्मदापुरम स्टेट हाईवे पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी। इससे एक की मौत हो गई। वहीं दो गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया गया
वहां से गंभीर घायलो को इंदौर रेफर कर दिया गया।
मिली जानकारी के अनुसार तीनों कृषि उपज मंडी चना से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी करने के बाद एक ही बाइक से गांव लौट रहे थे, तभी हादसा हो गया। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार ऊंद्राकच्छ निवासी राजेश सिंह मौर्य, अपने दो दोस्तों बसंत दोगने और सचिन राजपूत के साथ हरदा कृषि उपज मंडी में चना लेकर आया। शाम को चना ट्रॉली शेड में खड़ी करने के बाद तीनों बाइक से घर लौटने लगे। इसी दौरान रात 8.30 बजे हरदा- नर्मदापुरम स्टेट हाईवे उड़ा के पास तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी।
हादसे में ऊंद्राकच्छ निवासी राजेश सिंह मौर्य की मौके पर ही दम तोड़ दिया।
वहीं धौलपुर के बसंत पिता सूरज दोगने और सचिन पिता रेवाराम राजपूत गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर आए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर रेफर किया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

