jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 02 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे हरदा : शिवानुजा प्ले स्कूल में तीन दिवसीय किड्स टैलेंट फेस्टिवल का भव्य समापन, माताओं ने भी बिखेरा ह... ग्वालियर से 150 किमी की “मानसमरी पैदल पद यात्रा” का समापन, शिक्षा और सामाजिक एकता का दिया संदेश हरदा : 42 साल की सेवा के बाद कैलाश जी कुशवाह सेवानिवृत्त हरदा : चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक बनने के बाद प्रथम नगर आगमन पर भव्य स्वागत इजरायल–ईरान युद्ध के बीच दुबई-शारजाह में फंसे MP के नागरिक, जीतू पटवारी ने PM से लगाई गुहार एमपी में 2 मार्च को नहीं होगी बस हड़ताल, सीएम से बैठक के बाद बड़ा फैसला विदिशा-दमोह के परिवार आमने-सामने, अस्पताल बना रणक्षेत्र सरकारी नौकरी की बंपर वैकेंसी: 1500 से अधिक पदों पर बिना परीक्षा भर्ती पटवारी ने नाबालिग छात्रा को नहाते समय किया रिकॉर्ड, ग्रामीणों ने मौके पर पीटा

हरदा : 42 साल की सेवा के बाद कैलाश जी कुशवाह सेवानिवृत्त

ग्राम गहाल (जिला हरदा)।

पोस्ट ऑफिस गहाल में वर्ष 1984 से निरंतर सेवाएं दे रहे कैलाश जी कुशवाह 28 फरवरी 2026 को सेवा निवृत्त हो गए। लगभग 42 वर्षों तक उन्होंने ग्राम गहाल सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में अपनी ईमानदार सेवाएं प्रदान कीं।

- Install Android App -

सेवानिवृत्ति के अवसर पर पोस्ट ऑफिस परिसर में विदाई समारोह आयोजित किया गया। सहकर्मियों एवं ग्रामवासियों ने पुष्पमालाएं पहनाकर उनका सम्मान किया और स्मृति चिन्ह भेंट किया।

इस अवसर पर सुनील सिंह तोमर ने कहा कि कुशवाह जी अत्यंत सरल स्वभाव, कर्तव्यवान, निष्ठावान और ईमानदार व्यक्ति हैं। वे अपने कार्य के प्रति सिद्धांतवादी रहे हैं। उनके जीवन में कभी किसी के प्रति बुराई के शब्द उनके मुख से नहीं निकले। एक बार यदि उन्हें कोई जिम्मेदारी दे दी जाती थी, तो वे उसे पूरी कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी के साथ पूर्ण करते थे।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। ग्रामवासियों ने कहा कि उनकी सेवाएं हमेशा याद की जाएंगी।