jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: आज दिनांक 13 जुलाई 2026 मंडी भाव: जानिए आज किस मंडी में क्या रहे अनाज के भाव सिराली में अवैध रेत उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई: सयानी नदी से दो ट्रैक्टर और एक जेसीबी जब्त जिला पंचायत हरदा के सभाकक्ष में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत की उपस्थिति में हुई जनपद jiपंचाय... बाल संरक्षण और महिला सशक्तिकरण को लेकर 4 समितियों की संयुक्त बैठक आयोजित ग्रीष्मकालीन मूंग उपार्जन के लिए जिले में 40 केंद्र स्थापित महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों एवं संस्थाओं पद्म प... दस्तक अभियान प्रथम चरण का शुभारंभ 14 जुलाई से 31 अगस्त 2026 तक मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 12 प्रकरण दर्ज 28 जुलाई से 08 अगस्त तक अंतर्राष्ट्रीय स्पोर्ट्स कम्प्लेक्स, भोपाल (मध्य प्रदेश) में होगी रैली मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत जिले की 91015 बहनों के खाते में राशि अंतरित की

इजरायल–ईरान युद्ध के बीच दुबई-शारजाह में फंसे MP के नागरिक, जीतू पटवारी ने PM से लगाई गुहार

भोपाल। इजरायल और ईरान के बीच जारी तनाव का असर अब भारतीय यात्रियों पर भी दिखने लगा है। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर दावा किया है कि दुबई और शारजाह एयरपोर्ट पर मध्य प्रदेश के 100 से अधिक नागरिक फंसे हुए हैं।

जीतू पटवारी ने पोस्ट पर क्या लिखा?
पटवारी ने अपने पोस्ट में लिखा कि इजरायल–ईरान युद्ध की स्थिति के कारण कई उड़ानें निरस्त कर दी गई हैं, जिससे महिलाएं, बच्चे और अन्य यात्री कई घंटों से एयरपोर्ट पर असुविधा का सामना कर रहे हैं। फ्लाइट कैंसिल होने के बाद यात्रियों की चिंता और बढ़ गई है।

- Install Android App -

कांग्रेस नेता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री से तत्काल हस्तक्षेप की अपील की है। उन्होंने आग्रह किया कि मध्य प्रदेश के नागरिकों सहित सभी भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए उनकी शीघ्र स्वदेश वापसी की व्यवस्था की जाए।

सरकार को तुरंत कदम उठाना चाहिए
पटवारी ने कहा कि मौजूदा अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों को देखते हुए केंद्र सरकार को संवेदनशीलता और तत्परता के साथ कदम उठाने चाहिए। उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकार विदेशों में फंसे भारतीयों को सुरक्षित निकालने के लिए आवश्यक राजनयिक और प्रशासनिक प्रयास करेगी।

सरकार की तरफ से कोई बयान नहीं आया
हालांकि इस संबंध में अब तक केंद्र सरकार या विदेश मंत्रालय की ओर से आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर पड़े असर और खाड़ी क्षेत्र में बढ़े सुरक्षा अलर्ट के बीच परिजनों की चिंता बढ़ी हुई है।