jhankar
ब्रेकिंग
राजस्थान में इन 8 एनर्जी ड्रिंक्स पर लगा बैन, 5 लाख कैन जब्त एक पेड़ बेटी के नाम" में ही बेटियां रहीं पीछे, बैनर पकड़कर खड़ी कीं सिद्धार्थ सिंह परिहार का आईआईटी दिल्ली में चयन, मुख्य नगरपालिका अधिकारी अमर सिंह उइके ने किया सम्मान विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन गौमाता को दी अंतिम विदाई, 25 वर्षों तक परिवार का हिस्सा रहीं गाय का विधि-विधान से किया अंतिम संस्कार आज 12 जुलाई 2026 को हरदा जिले की खबरो की झलक आज 12 जुलाई 2026, दिन रविवार को पढि़ए मध्य प्रदेश की 20 मुख्य खबरें Makdaiexpress24.com आज 12 जुलाई 2026, रविवार - भारत मुख्य खबरें TOP 20 NEWS आज 12 जुलाई 2026, रविवार - विदेश की मुख्य 20 खबरें आज का पंचांग - रविवार, 12 जुलाई 2026  📅

ग्वालियर से 150 किमी की “मानसमरी पैदल पद यात्रा” का समापन, शिक्षा और सामाजिक एकता का दिया संदेश

ग्वालियर/ मानसमरी पैदल पद यात्रा में आज शिक्षा मित्रों और सर्व समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर समाज को उन्नत, सुरक्षित और संपन्न बनाने का संकल्प दोहराया। यात्रा के दौरान “हिंसा छोड़ो – शिक्षा जोड़ो” का संदेश प्रमुख रूप से दिया गया।

यह 150 किलोमीटर लंबी पद यात्रा 26 फरवरी को शीतला माता मंदिर से प्रारंभ हुई थी, जिसका समापन 28 फरवरी को संत शिरोमणि श्री हरिगिरि महाराज आश्रम पर हुआ। समापन अवसर पर श्रद्धालुओं ने सामूहिक प्रार्थना कर समाज में शांति, शिक्षा और सद्भाव को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।

- Install Android App -

यात्रा के आयोजक प्रदीप सिंह गुर्जर प्रदेश अध्यक्ष युवा गुर्जर महासभा मध्यप्रदेश रामप्रीत गुर्जर ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य समाज के सभी वर्गों को जोड़ते हुए शिक्षा के माध्यम से जागरूकता फैलाना है। शिक्षा मित्रों ने अपील की कि अधिक से अधिक लोग ऐसे सामाजिक और शैक्षणिक अभियानों से जुड़ें, ताकि क्षेत्र में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सके।

पद यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर स्वागत कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। अंत में आश्रम परिसर में आशीर्वचन और प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।