jhankar
ब्रेकिंग
रहटगांव में युवा कांग्रेस की मासिक बैठक संपन्न, छात्रों और किसानों के मुद्दों पर आंदोलन की रणनीति बन... ग्राम कुड़ावा में पुराने मालगुज़ार के मकान की खुदाई में प्राचीन सिक्के मिलने की चर्चा, ग्रामीणों की ... हंडिया : आम किसान यूनियन ने दिया भारतीय किसान संघ के आंदोलन को समर्थन, इधर किसान संघ ने भी आम किसान ... आज का पंचांग और राशिफल - मंगलवार, 14 जुलाई 2026 आज 14 जुलाई 2026 : देश -विदेश की मुख्य खबरें World News TOP20 आज 14 जुलाई 2026, मंगलवार को मध्य प्रदेश की मुख्य खबरें MP-NEWS TOP20 आज 14 जुलाई 2026, मंगलवार - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट आज 14 जुलाई 2026 दिन मंगलवार को हरदा की खास खबरों की झलक रायगढ़: निर्माणाधीन कांग्रेस कार्यालय में नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार हंडिया : मूंग खरीदी को लेकर नर्मदा में उतरे किसान, रिद्धनाथ घाट पर भारतीय किसान संघ का जल सत्याग्रह ...

हरदा/खिरकिया : जनप्रतिनिधि सरपंच ने लगाया ASI पर मारपीट का आरोप !

विधायक और सरपंच संघ, करणी सेना ने एसपी से मुलाकात कर कार्यवाही की मांग की। एसपी बोले जांच करवाएंगे...

हरदा : बुधवार को खिरकिया विकास खंड के एक सरपंच के साथ छिपाबड़ थाने में एक पुलिस अधिकारी के द्वारा थाने के अंदर मारपीट गाली गलौच का मामला सामने आया। पीड़ित सरपंच ने आज जिला पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे से मुलाकात कर दोषी पुलिस अधिकारी पर कार्यवाही की मांग की।
ग्राम पंचायत कॉलधड़ के सरपंच ओमप्रकाश राजपूत ने शिकायत में बताया की मेरे साथ एएसआई जितेंद्र वैष्णव ने मारपीट की एवं दी गंदी-गंदी गालियां एवं की पैसे की मांग की। सरपंच ने बताया की दिनांक 5 /6/ 2024 शाम के 7:00 बजे asi संजय शर्मा का फोन आया की आपको SI वैष्णव जी ने थाने बुलाया है । जब सरपंच ओमप्रकाश राजपूत थाने पहुंचे तो si जितेंद्र वैष्णव द्वारा सरपंच को मारा एवं गंदी-गंदी गालियां दी एवं जूते और मोजे उतार कर थाने में बिठा दिया। और एक अपराधी की तरह बर्ताव किया। सरपंच का आरोप है की पुलिस थाने में उस समय थाना प्रभारी भी उपस्थित थी। कुछ समय बाद ओमप्रकाश राजपूत से asi संजय शर्मा द्वारा बोला गया कि कुछ सेवा कर दो छोड़ देंगे।

सरपंच के साथ हुई इस प्रकार की घटना के बाद सरपंच संघ को लगी एवं खिरकिया व्यापारी संघ को यह जानकारी मिली तो सभी लोगों ने इसका विरोध किया । आज हरदा पहुंचकर एसपी अभिनव चौकसे से मुलाकात कर छिपावड पुलिस की कार्यप्रणाली से अवगत करवाया एवं दोषी अधिकारियों के ऊपर 24 घंटे में कार्रवाई नहीं होने पर सरपंच संघ व्यापारी संघ एवं करणी सेना द्वारा थाना घेराव एवं आंदोलन करने की चेतावनी दी।

इस मौके पर सरपंच संघ जिला अध्यक्ष ललित पटेल ब्लॉक अध्यक्ष गोकुल सिंह राजपूत दशरथ पटेल, राहुल साह, अनिल कश्यप, रामकृष्ण गुर्जर गोविंद सिंह राजपूत सारंगपुर सरपंच पप्पू ठाकुर, हरदा विधायक डॉ आर दोगने एवं जनपद अध्यक्ष रानू दशरथ पटेल एवं ब्लॉक अध्यक्ष शंकर सिंह सोलंकी एवं व्यपारी संघ से सुगन भंडारी, आशीष समदड़िया, मोहन सोनी, राजकुमार रांका, दिलीप ठाकुर, दीपक पाटिल, मनोज राजपूत, संतोष राजपूत, ग्रामीण दुर्गाप्रसाद मुछाला, श्रीकिशन, बलवंत, राकेश, जसवंत एवं करनी सेना जिला अध्यक्ष सुनील सिंह राजपूत जितेंद्र सिंह राजपूत देवेंद्र सिंह राजपूत मौजूद थे।

फोन रिसीव नहीं किया।

- Install Android App -

सरपंच के द्वारा लगाए गए आरोप के संबंध में थाना प्रभारी छिपाबड़ निकिता विल्सन और एएसआई जितेंद्र वैष्णव को फोन लगाकर उनका पक्ष जानना चाहा लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।

इनका कहना है।

ग्राम पंचायत सरपंच सहारा कंपनी के एजेंट थे। सहारा में फ्राड हुआ था। किसी शिकायत में उनको बयान के लिए थाने में बुलाया था। मारपीट की घटना कहा हुई है। दोनो पक्षों की जांच करवाएंगे जो भी जांच में सामने आयेगा। उस आधार पर उचित कार्यवाही करेगे।

अभिनव चौकसे
पुलिस अधीक्षक हरदा

 

पुलिस अधीक्षक को की गई शिकायत!

प्रति,
श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय
पुलिस थाना हरदा
जिला-हरदा म.प्र.

विषय :- पुलिस द्वारा दुर्व्यव्हार कर थाना परिसर में मारपीट करने बाबत्

महोदयजी,

उपरोक्त विषयान्तर्गत निवेदन है कि में आवेदक ओमप्रकाश पिता कन्हैयालाल राजपूत ग्राम कालघड़ का निवासी होकर वर्तमान में ग्राम कालधड़ का सरपंच भी हूं। कल दिनांक 05/06/2024 को छीपाबड़ थाने के ए.एस. आई. संजय शर्मा द्वारा मुझे फोन करके थाने आने को कहा गया था। मैं शाम 7 बजे थाने पहुंचा तो बगैर बात किये ही थाने के एस. आई. जितेन्द्र वैष्णव द्वारा मुझे गंदी गंदी गाली दी गई एवं मेरे साथ मारपीट की गई मेरे द्वारा पुछने पर कि मुझे क्यों मारा जा रहा है तो बताया गया कि तेरे खिलाफ शिकायत है एवं मेरा मोबाईल भी छीनकर रख लिया। इस प्रकरण थाने का समस्त स्टाफ मौजूद था लेकिन किसी के द्वारा भी मुझे बचाने के लिये हस्तक्षेप नहीं किया और ना ही मेरी बात सुनी गयी। रात्रि 9 बजे तक मुझे थाने में बैठालकर रखा गया एवं ए.एस.आई. संजय शर्मा द्वारा पैसे की बात की गई और कहा कि ले देकर मामला निपटा लो नहीं तो आगे भी परेशानी में पड़ जाओंगे।

यह मेरे साथ थाने में एक तरफा कार्यवाही अपराधियों के जैसी की गई चूंकि मैं राजपूत समाज खिरकिया का पदाधिकारी हूं एवं सरपंच संघ का भी प्रतिनिधि हूं। मैं इस घटना से बहुत भयभीत हूं दोषी अधिकारियों पर शीघ्र ही जांच कर कार्यवाही की जावें एवं मुझे न्याय प्रदान किया जावें।

माननीय महोदय ज्ञापन के उपरांत 24 घंटे में आपकी ओर से कोई न्याय संगत कार्यवाही नहीं होती है तो सरपंच संघ एवं राजपूत परिषद को लोकतांत्रिक प्रक्रिया के अंतर्गत विरोध करने पर मजबूर होना पड़ेगा।

उचित विनय सेवा सादर प्रेषित…..

आवेदक
ओमप्रकाश राजपूत
सरपंच – ग्राम पंचायत कालधड़