रहटगांव : प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में चोरी की काली रेत से ठेकेदार कर रहा सड़क में पुल पुलियाओं का निर्माण कार्य, पटवारी ने बनाया पंचनामा, दस ट्राली रेत की जब्त।
रहटगांव : टिमरनी विकासखंड के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत राजाबरारी शालाई मार्ग में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत बन रही सड़क में निर्माण एजेंसी ठेकेदार द्वारा नियमो को दर किनार करते हुए। स्थानीय गंजाल नदी से अवैध रेत निकालकर सड़क में उपयोग ले रहा है। स्थानीय ग्राम वासियों की सूचना पर पटवारी पवन केथवास ग्राम कोटवार और ग्रामीणों के समक्ष लगभग 10 ट्राली रेत की जब्ती बनाकर कार्यवाही की गई । अग्रिम कार्यवाही हेतु अनुविभागीय अधिकारी को प्रतिवेदन दिया। मालूम हो कि इस सड़क पर काली रेत को लेकर विधायक अभिजीत शाह ने भी नाराजगी व्यक्त कर विभाग के अधिकारी और ठेकेदार को फटकार लगाई थी। उसके बाद भी निर्माण एजेंसी के ठेकेदार के द्वारा घटिया निर्माण करवाया जा रहा ओर चोरी की रेत का उपयोग कर शासन को चुना लगाया जा रहा है।
( रिपोर्ट – राजा बाबू गौर रहटगांव )
हरदा/खिरकिया : जनप्रतिनिधि सरपंच ने लगाया ASI पर मारपीट का आरोप !

