के के यदुवंशी सिवनीमालवा_स्थानीय थाने मे पदस्थ रहे सुभाष मुजाल्दे पुलिस विभाग मे पदस्थ है। सुभाष की पुत्री कुमुद मुजाल्दे ने वर्ल्ड फुना कोसी सोतोकान कराते अकैडमी ऑफ़ इंडिया नेशनल कराटे चैंपियनशिप जो इंदौर में आयोजित हुई ।जिसमें अलग अलग जिले के खिलाड़ियों ने भाग लिया। इसमे कुमुद ने कराटे केम्पियन शिप मे राष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड मेडल जीतकर हरदा जिले सहित अपने पिता सुभाष माता किरण का नाम रोशन किया है। कराटे कोच नगमा खान ने बताया कि यह कराटे चेम्पियनशिप 25 किलो भार मे सम्पन्न हुई है। कुमुद की इस उपल्ब्धि पर उसके शाला स्टाफ, शिक्षक, शिक्षिकायो सहपाठियों, परिजनों ने बधाई देते हुए उज्जबल भविष्य की कामना की है। वरिष्ठ जनो और गुरुओ ने उसे आशीर्वाद प्रदान किया है।
ब्रेकिंग
