हरदा विधायक डॉ. दोगने द्वारा विधानसभा में उठाया गया गंजाल मोरण्ड डेम और शहीद ईलाप सिंह योजना का मुद्दा
हरदा :- हरदा विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने द्वारा मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र में शहीद इलाप सिंह माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना, गंजाल-मोरंड डेम सिंचाई परियोजना के संबंध में सरकार से प्रश्न कर जानकारी मांगी एवं हरदा थाने में दर्ज अपराध क्रमांक 577/2023 एवम 307/2024 पर पुलिस की कार्यप्रणाली पर मुख्यमंत्री से प्रश्न किया।
सर्वप्रथम हरदा विधायक द्वारा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री से प्रश्न किया कि हरदा जिला अंतर्गत स्वीकृत में कितने पम्प हाऊस रहेंगे, विस्तृत जानकारी उपलब्ध करावे। क्या शहीद इलाप सिंह माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना का टेंडर हो चुका है, यदि हाँ तो, क्या कार्य शुरू कर दिया गया है और कितना कार्य हो चुका है व कार्य की वर्तमान स्थिति क्या है, विस्तृत जानकारी उपलब्ध करावे। शहीद इलाप सिंह माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना के कार्य का टेंडर लेने वाली कम्पनी के नाम सहित टेंडर के नियम एवं शर्तों की विस्तृत जानकारी उपलब्ध करावे। जिस पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा जवाब दिया गया कि शहीद इलाप सिंह माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना दो पम्प हाऊस रहेंगे, पहले पंप हाउस ग्राम भमोरी तहसील हंडिया तथा दूसरा पम्प हाऊस ग्राम करनपुरा, तहसील हंडिया में रहेगा।
शहीद इलाप सिंह माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना का टेंडर हो चुका हो चुका है और 15 प्रतिशत कार्य भी पूर्ण हो चुका है। वर्तमान में पम्प हाऊस क्रमांक-01 एवं 02 की खुदाई का कार्य तथा आवासीय भवन का निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। शहीद इलाप सिंह माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना के कार्य का टेंडर लेने वाली कम्पनी के नाम मेसर्स जगदीश गुप्ता-फालौदी कन्ट्रक्शन एण्ड इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रा.लि. (जे.व्ही.) इंदौर (मध्यप्रदेश)। जिसकी संपूर्ण जानकारी पुस्तकालय में रखे परिशिष्ट अनुसार है।
इसके पश्चात प्रश्न किया गया कि गंजाल-मोरंड डेम सिंचाई परियोजना का टेंडर कब हुआ, कितनी राशि का हुआ व टेंडर लेने वाली कम्पनी के नाम सहित कम्पनी की विस्तृत जानकारी उपलब्ध करावे। क्या हरदा जिला अंतर्गत स्वीकृत गंजाल-मोरंड डेम सिंचाई परियोजना का कार्य शुरू हो चुका है, यदि हाँ, तो कौन-कौन से कार्य किये गये है और किए गए कार्य में कितनी राशि व्यय हो चुकी है, जानकारी उपलब्ध करावे। गंजाल-मोरंड डेम की वर्तमान स्थिति क्या है। टेंडर के नियम एवं शर्तों की विस्तृत जानकारी उपलब्ध करावें। जिस पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा यह कहकर सवाल को टाल दिया गया कि प्रश्न से संबंधित जानकारी अभी एकत्रित की जा रही है।
इसके पश्चात हरदा विधायक डॉ. दोगने द्वारा पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री से प्रश्न किया कि पुलिस थाना हरदा में दर्ज अपराध क्रमांक 577/2023 एवं 307/2024 पर पुलिस द्वारा प्रश्न दिनांक तक क्या कार्यवाही की गई है, उक्त दोनों प्रकरणों की पृथक-पृथक विस्तृत जानकारी उपलब्ध करावें। हरदा थाने में दर्ज उपरोक्त दोनों अपराधों में पुलिस द्वारा अपराधियों की गिरफ्तारी की गई थी क्या, यदि हाँ, तो कब जानकारी उपलब्ध करावें। यदि नहीं, तो इसका कारण स्पष्ट करें।
पुलिस थाना हरदा में दर्ज अपराध क्रमांक 577/2023 एवं 307/2024 के चालान पुलिस द्वारा प्रश्न दिनांक तक मान. न्यायालय में क्यों पेश नहीं किए गए, कारण स्पष्ट करें एवं जिन पुलिस अधिकारियों की लापरवाही के कारण उपरोक्त अपराधों के चालन मान. न्यायलय में पेश नहीं हो पाए हैं, उन लापरवाह पुलिस अधिकारियों पर क्या कार्यवाही की जावेगी। जिस पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा जवाब दिया गया कि उपरोक्त दोनों अपराध प्रकरणों के संबंध में मांगी गई जानकारी पुस्तकालय में रखे परिशिष्ट अनुसार है। इसके पश्चात हरदा विधायक डॉ. दोगने द्वारा ध्यान आकर्षण सूचना के माध्यम से हरदा जिले की ग्राम पंचायत खामापड़वा एवं ग्राम पंचायत झाडपा के पात्र हितग्राहियों को वर्ष 2011 से आज तक शान द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं दिया गया है।
उक्त दोनों ग्राम पंचायतो के पात्र हितग्राहियों की संख्या ग्राम सचिव के सर्वे अनुसार 397 है। इस हेतु हरदा विधायक द्वारा उन पात्र हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाए जाने की मांग की गई एवं याचिका के माध्यम से हरदा जिले के ग्राम बालागांव से डगावा-बलवंत होते हुए ग्राम सिन्धखेड़ा मुख्य मार्ग तक सड़क निर्माण कार्य कराए जाने की मांग की गई जिससे कि क्षेत्रवासियों को आवागमन में सुविधा हो।

