हरदा – नार्मदीय ब्राह्मण समाज युवा संगठन द्वारा बढ़ते तापमान को देखते हुए पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करने के लिए लोगों को प्रेरित किया है।वहीं युवा संगठन ने पक्षियों के लिए पानी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पेड़ो पर सकोरे लगाए है।संगठन से जुड़ी मेघा पारे ने बताया कि संगठन ने गुरुवार एवं शुक्रवार को दो दिन अभियान चलाकर पेड़ो पर सकोरे लगाए।
पहले दिन गुरुवार को जिला कोर्ट परिसर में पेड़ो पर सकोरे लगाए,इस दौरान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रविन्द्र रघुवंशी,न्यायधीश चंद्रशेखर राठौर,जिला विधिक सहायता अधिकारी सौरभ दुबे,नार्मदीय ब्राह्मण समाज अध्यक्ष अशोक पाराशर,महिला अध्यक्ष किरण काशिव सहित अधिवक्ता गण उपस्थित रहे।
शुक्रवार को जिला चिकित्सालय परिसर में सकोरे लगाए गए।संगठन के आशीष बिल्लौरे ने बताया कि दो दिवसीय अभियान में संगठन ने 40 सकोरे पेड़ो पर लगाए है,वहीं जिला चिकित्सालय के कर्मचारियों द्वारा उनमें पानी भरने का संकल्प भी लिया गया।
इस दौरान मधुकर बिल्लौरे, एलके पारे,राजेश बिल्लौरे,समीर साकल्ले,बीएम पाराशर, ऋषि पारे, प्रेमेंद्र साकल्ले,आशीष साकल्ले,मनीष शकरगाए,आशीष बिल्लौरे,अजय पारे,शुभम गार्गव,स्नेहलता बिल्लौरे, जया साकल्ले, श्रद्धा पारे, आरती खले,श्रेया शुक्ला,कनक गुहा श्रीसूक्ति पारे,आरुषि,मानविक पारे सहित युवा संगठन के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

