jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 01 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे हरदा : मार्च माह में सभी अवकाश दिनों में बिजली बिल भुगतान केन्द्र खुलेंगे हरदा : न्यायाधीशगण हेतु राज्य स्तरीय रेफरल संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न हरदा : सर्वाइकल केंसर से बचाव के लिए बेटियों को लगा एचपीवी वैक्सीन हरदा : सड़क दुर्घटना के शिकार लोगों को राहत दिलाने पीएम राहत योजना प्रारम्भ सिवनी मालवा : अधिवक्ता संघ के चुनाव सम्पन्न हजारीलाल गुर्जर अध्यक्ष बने  हरदा : नेहरू स्टेडियम, हरदा में 80,000 वर्गफीट की ऐतिहासिक आकृति बनी विश्व रिकॉर्ड में शामिल सीएम मोहन यादव ने गृह मंत्री शाह से की मु‍लाकात, निगम मंडलों की नियुक्ति पर चर्चा इंदौर में रंगपंचमी गैर से पहले प्रशासन ने दिया अतिक्रमण हटाने के निर्देश, पुलिस रखेगी कड़ी नजर सम्मान नहीं मिलने पर नाराज हुईं कांग्रेस नेत्री उर्मिला साकेत, अधिकारी को पहनाया भाजपा का पट्टा

हरदा : नेहरू स्टेडियम, हरदा में 80,000 वर्गफीट की ऐतिहासिक आकृति बनी विश्व रिकॉर्ड में शामिल

हरदा | 28 फरवरी 2026

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नेहरू स्टेडियम, हरदा में आयोजित भव्य कार्यक्रम ने इतिहास रच दिया। 80,000 वर्गफीट क्षेत्रफल में निर्मित विशालकाय आकृति को विश्व रिकॉर्ड में शामिल किया गया। यह उपलब्धि विशेष इसलिए भी है क्योंकि यह आयोजन टीम का 15वां विश्व रिकॉर्ड है। इससे पूर्व टीम द्वारा 14 विश्व रिकॉर्ड सफलतापूर्वक स्थापित किए जा चुके हैं।

यह आयोजन Satish Gurjar की टीम एवं भारतीय स्त्री शक्ति के संयुक्त तत्वावधान में तथा खिलता कमल जनकल्याण सामाजिक संस्था के सौजन्य से सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम में कुल 5 विशाल आकृतियों का निर्माण किया गया, जिनमें—

वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई

लोकमाता अहिल्याबाई होलकर

- Install Android App -

भारत माता का भव्य चित्र

अखंड भारत का मानचित्र

एवं महिला सशक्तिकरण का प्रतीक (Women’s Logo)

शामिल रहे। इन आकृतियों के माध्यम से महिला शक्ति, राष्ट्र गौरव और सांस्कृतिक चेतना का सशक्त संदेश दिया गया।

हजारों महिलाओं की सहभागिता से निर्मित यह दृश्य अनुशासन, एकता और ऊर्जा का अद्भुत उदाहरण बना। महिला सम्मान समारोह के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी प्रेरणादायी महिलाओं को सम्मानित किया गया, वहीं महिला होली रंगोत्सव ने पूरे आयोजन को उत्सवमय वातावरण प्रदान किया।

आयोजकों ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य केवल महिला दिवस मनाना नहीं, बल्कि नारी शक्ति को एक ऐतिहासिक और दृश्य स्वरूप देना था। विश्व रिकॉर्ड में शामिल यह उपलब्धि हरदा के लिए गर्व का विषय है।