हरदा : कलेक्टर श्री आदित्य सिंह ने सोमवार सुबह हरदा शहर में संचालित वृद्धाश्रम का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होने वहां निवासरत वृद्धजनों से चर्चा कर उन्हें वृद्धाश्रम में उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में पूछताछ की। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री सिंह ने वृद्धाश्रम में व्याप्त अव्यवस्थाओं के संबंध में नाराजगी प्रकट की और मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री कमलेश पाटीदार को निर्देश दिये कि वृद्धाश्रम की व्यवस्थाओं को सुधारें। उन्होने वृद्धाश्रम भवन की रिपेयरिंग, सफाई व पुताई कराने तथा भवन की प्रकाश व्यवस्था को सुधारने के निर्देश दिये।
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/01/WhatsApp-Image-2024-01-10-at-8.22.02-PM-e1704898383134.jpeg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/04/Teal-And-White-Modern-Medical-Center-Instagram-Post.jpg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2024-07-13-at-5.49.02-PM.jpeg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/06/डॉ.-तरुण-चौधरी-.jpg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/07/WhatsApp-Image-2024-07-10-at-11.57.55-AM.jpeg)