jhankar
ब्रेकिंग
हरदा विधायक डॉ. दोगने ने पोखरनी, सारसूद और भवरदी में लाखों के विकास कार्यों का किया लोकार्पण व भूमिप... हरदा : चेक बाउंस मामले में अभियुक्त निशांत पुनासे को 01 वर्ष का कारावास, 17.32 लाख रूपये प्रतिकर चुक... मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 5 प्रकरण दर्ज मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत कृषि क्षेत्र में नवाचारों एवं योजनाओं का अवलोकन स्वास्थ्य आयुक्त धनराजू एस ने हरदा जिले की स्वास्थ्य संस्थाओ का किया औचक निरीक्षण छात्राओं को गुड टच-बैड टच और बाल विवाह के दुष्परिणामों की दी जानकारी पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय चारूवा हरदा में तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता आयोजित प्रदेश में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान ग्राम मांदला में मुख्यमंत्री जन विश्वास संवाद शिविर आयोजित सऊदी पर हूतियों का बड़ा हमला, लाल सागर के रणनीतिक बंदरगाह मोचा पर किया कब्जा

Harda News: अग्निवीरों की भर्ती के लिये 23 मार्च तक जमा होंगे आवेदन

हरदा : जिला रोजगार अधिकारी लक्ष्मण सिंह सिलोटे ने बताया कि अग्निवीर बनकर देश सेवा का सपना देख रहे युवाओं के लिये अग्निवीरों की भर्ती प्रक्रिया जल्द ही शुरू होने जा रही है । सेना भर्ती कार्यालय भोपाल से प्राप्त जानकारी अनुसार सेना भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया 13 फरवरी से 23 मार्च 2024 तक जारी रहेगी। इच्छुक व्यक्ति अपना आवेदन अग्निवीर (पुरुष) की जनरल, तकनीकी, क्लर्क, ट्रेड्समेन आठवी पास, ट्रेड्समेन दसवी पास, अग्निवीर महिला सेना पुलिस, नरर्सिंग असिस्टेंट, नरर्सिंग असिस्टेंट वेट, सिपाही फार्मा, हवालदार एस.ए.सी. और धर्मगुरु के पदों के लिए ऑनलाइन जमा करा सकते है। ऑनलाइन परीक्षा अप्रैल और मई में होने की संभावना है। इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है की अपना यूजर आईडी और पासवर्ड भारतीय सेना की वेब साइट www.joinindianarmy.nic.in  पर बनाकर तैयार रखें, ताकि ऑनलाइन पंजीकरण करने में ज्यादा समय न लगे। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार सेना भरती कार्यालय भोपाल के दूरभाष नंबर 0755-2540954 या 9039018588 पर संपर्क कर सकते हैं।

- Install Android App -