jhankar
ब्रेकिंग
शहर में गूंजा जय श्रीराम, राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस बुजुर्ग भक्तों का सम्मान कर लिया आशी... बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे

Harda news : अज्ञात कारणों से कक्षा 11वीं की 17 वर्षीय छात्रा ने लगाई फांसी, पुलिस जांच में जुटी !

मकड़ाई समाचार हरदा। सोमवार शाम को शहर की पुरानी गल्ला मंडी के पास रहने वाली एक 17 वर्षीय छात्रा ने अपने घर पर फांसी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली है। पुलिस के अनुसार, पुरानी गल्ला मंडी के पास दीनदयाल काम्प्लेक्स में रहने वाली किशोरी गलर्स स्कूल में ग्यारहवीं कक्षा में पढ़ती थी। मंगलवार सुबह शव का पीएम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, सोमवार सुबह अपनी पत्नी एवं दो बच्चों के साथ बीबी सिटी कालोनी में अपने नए मकान के लिए जाकर भूमिपूजन किया था। लौटने के बाद अंकित ने सभी के लिए भोजन बनाया। पिता अपने काम पर चले गए। भाई शोरूम पर खड़ी गाड़ी लेने गया था।

- Install Android App -

वहीं मां पड़ोस के एक घर मे भागवत सुन रही थी। उसने दुपट्टे को पंखे के कुंदे में बांधकर फांसी लगा ली। जब भाई घर लौटा तो उसके होश उड़ गए। अपनी बहन को फांसी पर लटका देख वह घबरा गया और जोर से चिल्लया। जिसके बाद उसकी मां और अन्य लोग घर आए। हबड़-दबड़ में उन्होंने शव को फांसी के फंदे से उतार कर अस्पताल लेकर आए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से परिजनों को बुरा हाल हो गया है। जिला अस्पताल में मृतका की सहेलियां भी रोते हुए यही कहती नजर आई कि उसने यह कदम क्यों उठाया समझ नहीं आ रहा। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।