jhankar
ब्रेकिंग
मकड़ाई गांव में गाय से क्रूरता का आरोप, पीड़ित ने थाने में की शिकायत ! मौके से मिला रुमाल - जांच की... हरदा: जनपद पंचायत हरदा के सब इंजीनियर का होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में शव मिला, पुलिस जांच में ... मौसम का विकराल रूप: अगले 14 घंटों में कई राज्यों में भारी बारिश और तेज आंधी का अलर्ट, IMD ने जारी की... हंडिया बस स्टैंड पर अवैध अतिक्रमण का मामला: रातों-रात टप रखकर किया पक्का निर्माण, तहसीलदार बोले जांच... खंडवा मंदिर में मांस रखने का मामला: आरोपी गिरफ्तार, तांत्रिक के कहने पर कृत्य करने की बात कबूली, इला... हरदा: टिमरनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 927 ग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार हरदा में एम्बुलेंस व्यवस्था पर गंभीर सवाल: करोड़ों के जिला अस्पताल का क्या फायदा, जब समय पर नहीं पहु... हरदा: कॉलेज छात्रा का घर के आंगन में अधजला शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी ₹19 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा गया रोजगार सहायक, लोकायुक्त का बड़ा ट्रैप ऑपरेशन MP के 82 लाख किसानों के खातों में आए ₹3,300 करोड़ , सीएम ने खंडवा से की राशि ट्रांसफर

Harda news : कालेज की छात्रा से दुष्कर्म कर अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर की मारपीट, Fir दर्ज

मकड़ाई समाचार खिरकिया। छीपाबड़ थाना क्षेत्र निवासी कॉलेज की एक छात्रा के साथ उसी की सहेली के भाई ने अश्लील फोटो खींचकर वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। परेशान छात्रा गांव चली गई तो आरोपी भी गांव पहुंच गया और मारपीट की। युवक के अत्यचारो से बहुत ज्यादा शारीरिक मानसिक रूप से परेशान होकर छात्रा ने सोमवार को महिला थाने पहुंचकर आरोपी मोहन गौर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

- Install Android App -

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार छीपाबड़ थाना क्षेत्र के गांव में रहने वाली छात्रा पढ़ाई के लिए खिरकिया कॉलेज में अपडाउन करती है। इसी दौरान उसी के साथ पढ़ने वाली सहेली के भाई मोहन गौर से उसकी जान पहचान हो गई। दोनों के बीच बातचीत होने लगी। आरोपी ने एक दिन उसे कॉलेज जाने के दौरान पेट्रोल पंप के पास रोककर उससे जरूरी काम से मिलने के लिए बुलाया। आरोपी ने छात्रा की मर्जी के बिना दुष्कर्म किया। फिर अश्लील फोटो खींचकर ब्लैक मेल करने लगा। पीड़िता जब अपने दादा-दादी के गांव गई तो आरोपी भी वहां पहुंच गया। मिलने की बात को लेकर मारपीट करने लगा। छात्रा ने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है।