ब्रेकिंग
कलेक्टर श्री जैन ने जल गंगा संवर्धन के तहत संचालित कार्यों का जायजा लिया बड़वानी, केली, नजरपुरा, रहटग... हरदा: नागरिकों को प्रेरित करने के लिये कलेक्टर श्री जैन ने किया रक्तदान Omg: सिरफिरे  कलयुगी पति ने  चरित्र शंका मे पत्नी की नाक  और स्तन काटे, प्राइवेट पार्ट पर चाकू से कि... सावधान कोरोना  मप्र मे पसार रहा पैर अब तक मिले 30 मरीज Big breaking news: मध्यप्रदेश में सड़क हादसे में 9 की मौत, ट्राला ने ओमनी वाहन को कुचला, मृतकों में ... शिक्षक नाम को शर्मसार किया कलयुगी शिक्षक बेटों ने जमीन के टुकड़े के लिए  शिक्षक बेटों ने  पिता को का... हरदा: मूंग खरीदी की मांग, सोई हुई सरकार को जगाने किसान आक्रोश मोर्चा की आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल, ... हरदा: उपभोक्ता आयोग का आदेश: 7 किसानों को बैंकों द्वारा दिये जाऐंगे फसल बीमा राशि के 2.50 लाख रूपये टिमरनी :मूंग खरीदी के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी व्यापारियों से किसानों को मूंग के उच... सभी बच्चों का स्कूल में प्रवेश दिलाएं, कोई भी बच्चा स्कूल जाने से न छूटे: कलेक्टर श्री जैन ने शिक्षा...

Harda news : अड़ीबाजी के आरोपी ने थाने की दीवार में दे मारा सिर, जवानों से की हाथापाई

मकड़ाई समाचार हरदा‎।‎ सिविल लाइन थाना क्षेत्र में मंगलवार‎ रात काे खाना खाने के बाद ढाबा‎ संचालक से अड़ी बाजी के आरोपी‎ काे पुलिस पूछताछ के लिए लाई।‎ आरोपी ने थाने में हंगामा खड़ा कर‎ दिया। दीवार पर सिर दे मारा। टेबल‎ का कांच फाेड़ दिया। जवानाें ने राेका‎ ताे उनसे भी झूमाझटकी कर दी।‎ आरोपी काे काबू में करने के लिए‎ पुलिस काे खासी मशक्कत करनी‎ पड़ी। पुलिस ने उसके खिलाफ‎ शासकीय कार्य में बाधा सहित अन्य‎ में केस दर्ज कर लिया है। आरोपी काे‎ सिर, हाथ सहित अन्य शरीर में अन्य‎ जगह चाेट अाई है। उसे जिला‎ अस्पताल में भर्ती कराया गया है।‎ पुलिस ने बताया कि टंकी माेहल्ला‎ निवासी लकी उर्फ दीपक पिता‎ रुपराम विश्वकर्मा ने बीती रात‎ बैरागढ़ राेड पर स्थित ढाबे पर खाना‎ खाया। ढाबा संचालक ने उसे रुपए‎ मांगे ताे गाली-गलाैज कर उससे ही‎ 2 हजार रुपए मांगे। नहीं देने पर‎ ढाबा संचालक से गाली-गलाैज‎ की। दीपक के खिलाफ अड़ीबाजी‎ सहित अन्य धाराअाें में केस दर्ज‎ किया। पुलिस आरोपी लकी काे‎ पूछताछ के लिए थाने लेकर आई।‎ इसी दाैरान उसने थाने में उत्पात‎ बचाना शुरू कर दिया। केबिन के‎ कांच फाेड़ दिए। दीवार में सिर दे‎ मारा। पुलिस कर्मियाें से भी‎ झूमाझटकी की। पुलिस जवानाें से‎ छूटकर भागने लगा। खासी‎ मशक्कत के बाद आरोपी पर काबू‎ पाया जा सका। घायल हालत में‎ आरोपी लकी काे जिला अस्पताल‎ में भर्ती कराया गया। एएसआई‎ संताेष बामने ने बताया कि आरोपी‎ पर शासकीय कार्य में बाधा डालने‎ का केस दर्ज कर लिया है।‎