jhankar
ब्रेकिंग
लाड़ली बहनों के लिए खुशखबरी, इस दिन जारी होगी 34वीं किस्त एमपी में बढ़ने लगी गर्मी: रतलाम सबसे गर्म, तापमान 39 डिग्री के पार रेप का अश्लील वीडियो बनाकर करता रहा ब्लैकमेल, बीजेपी नेता के बेटे पर केस दर्ज कटनी में भीषण सड़क हादसा: कार-बाइक की टक्कर में 4 लोगों की मौके पर मौत बुन्देलखण्डीय कुर्मी क्षत्रिय गौर समाज का त्रैवार्षिक अधिवेशन सम्पन्न : समाज में व्याप्त कुरीतियों प... Big breaking news सिवनी मालवा : तूफान वाहन नहर में गिरा, आधा दर्जन यात्री घायल सभी खंडवा जिले के । Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 10 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे धर्मध... Harda : पत्नी की हत्या के मामले में आरोपी पति को मिली आजीवन कारावास की सज़ा विधानसभा में गलत जानकारी देने पर इंदौर नगर निगम के उपायुक्त सस्पेंड पीएम कुसुम योजना से मध्य प्रदेश में सौर ऊर्जा का विस्तार, किसानों की जमीन पर बनेगी 1000 मेगावाट बिजल...

Harda News : इवीएम और वीवीपीएट मशीन स्ट्रांग रूम पहुँचाई गई


हरदा :
विधानसभा निर्वाचन के लिए 17 नवम्बर को मतदान होगा। इससे पूर्व मंगलवार सुबह राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में इवीएम और वीवीपीएटी मशीन कलेक्ट्रेट स्थित जिला स्तरीय वेयरहाउस से पॉलिटेक्निक कॉलेज स्थित स्ट्रांग रूम में शिफ्ट की गई। इस दौरान अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. नागार्जुन बी गौड़ा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती राजेश्वरी महोबिया के अलावा हरदा के रिटर्निंग अधिकारी श्री आशीष खरे तथा टिमरनी के रिटर्निंग अधिकारी श्री महेश बड़ोले सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री गौड़ा ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र टिमरनी के लिये 281 नग कंट्रोल यूनिट, 281 नग वेलेट यूनिट, 303 वीवीपीएट मशीन भेजी गई है जबकि हरदा विधानसभा क्षेत्र के लिये 317 नग कंट्रोल यूनिट, 317 नग वेलेट यूनिट तथा 342 वीवीपीएट मशीन भेजी गई है। उल्लेखनीय है कि प्रथम रेण्डमाइजेशन की कार्यवाही सोमवार को की जा चुकी है।