jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया: मीडिया के हस्तक्षेप के बाद हटाया मृत जानवर, विसर्जन कुंड पर अब भी क्रेन का इंतजार नवागत कलेक्टर कुमार सत्यम ने संभाला हरदा जिले का प्रभार मध्यप्रदेश में खाद्य सुरक्षा पर बड़ा सवाल, 42 ब्रांड का घी असुरक्षित घोषित, बिक्री पर रोक दशहरा पर्व को लेकर कलेक्टर-एसपी ने किया विसर्जन स्थलों का निरीक्षण आज 19 अक्टूबर सोमवार - शारदीय नवरात्रि का 9वाँ दिन - महा नवमी टाइगर श्रॉफ पर जुहू में फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी कैसा रहेगा आज मप्र का मौसम ओंकारेश्वर बंद आज से, स्थानीय लोगों की हड़ताल से तीर्थ सेवाएं प्रभावित होने के आसार जल चढ़ाने जा रही अकेली महिला को रोककर पता पूछ कर छेड़खानी- पुलिस ने पकड़ा ग्वालियर में शीतला माता मंदिर रोड पर बड़ा हादसा, बेकाबू ट्रक ने 50 से ज्यादा श्रद्धालुओं को रौंदा, 1...

harda news : एक ऐसी ‘‘जनसुनवाई’’ जहां आने वाले बच्चों को मिलती है चॉकलेट

गरीबों के लिये निःशुल्क आवेदन लेखक की व्यवस्था की कलेक्टर श्री गर्ग ने

मकड़ाई समाचार हरदा। कलेक्टर ऋषि गर्ग प्रत्येक मंगलवार को जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई के दौरान उपस्थित नागरिकों की समस्याएं नियमित रूप से सुनते है और उनके निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही निर्देशित करते है। जनसुनवाई में आने वाले ऐसे आवेदक जो पढ़े लिखे न होने के कारण आवेदन नहीं लिख पाते है, उनके लिये जनसुनवाई हॉल के बाहर निःशुल्क आवेदन लेखन की व्यवस्था भी की गई है, जहाँ कोई भी आवेदक अपना आवेदन निःशुल्क टाईप कराकर तुरन्त कलेक्टर को दे सकता है। कलेक्टर श्री गर्ग ने बताया कि जनसुनवाई में आवेदकों के साथ आने वाले बच्चों के लिये चॉकलेट की व्यवस्था भी की गई है।

- Install Android App -

आकाश की फीस माफ करने के दिये निर्देश
मंगलवार को जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर ऋषि गर्ग ने नागरिकों की समस्याएं सुनी। इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोहित सिसोनिया और अपर कलेक्टर प्रवीण फुल पगारे सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी मौजूद थे। जनसुनवाई में आकाश कलम ने कलेक्टर श्री गर्ग को बताया कि उसके पिता का देहान्त हो गया है।

इस कारण से वह प्राइवेट स्कूल की फीस जमा करने में असमर्थ है, जिस पर उन्होने जिला शिक्षा अधिकारी एल.एन. प्रजापति को शारदा विद्या पीठ हरदा के प्राचार्य से तुरन्त बात कर आकाश की फीस माफ कराने की व्यवस्था करने के निर्देश दिये। इसके अलावा रामसिंह काजले ने कलेक्टर श्री गर्ग को स्वरोजगार के लिये ऋण हेतु आवेदन दिया, जिस पर उन्होने महाप्रबन्धक उद्योग को आवेदक की पात्रता के आधार पर जरूरी मदद करने के निर्देश दिये। छीपानेर निवासी गुरूदयाल ने विद्युत ट्रांसफार्मर बदलवाने के संबंध में कलेक्टर श्री गर्ग को आवेदन दिया, जिस पर उन्होने विद्युत वितरण कम्पनी के अधिकारियों को ट्रांसफार्मर बदलने के लिये कहा। इसके अलावा सिराली निवासी गणेश सिंह ने अपनी भूमि का सीमांकन कराने का अनुरोध कलेक्टर श्री गर्ग से किया। हरदा निवासी अमीर पटेल ने अपनी भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत कलेक्टर श्री गर्ग से की, जिस पर उन्होने तहसीलदार को अवैध कब्जा हटाने के निर्देश दिये।