हरदा : मध्य प्रदेश में हाल ही में हुए पटवारी भर्ती घोटाले छात्रों एवं युवा बेरोजगारों के साथ हुए छल विरोध में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन द्वारा छात्रों के साथ स्थानीय नारायण टॉकीज चौराहे पर प्रदेश भाजपा सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी करते हुए शिवराज सिंह चौहान गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा एवं कृषि मंत्री कमल पटेल को के मुकुट पहने युवाओ को 15 लाख रुपए से भरा सूटकेस देकर नियुक्ति तेने का आरोप लगाया एवं सीबीआई जाच की मांग की
आज भारतीय राष्ट्रीय छात्र नेताओं द्वारा छात्रों एवं कांग्रेस नेताओ के साथ मिलकर नारायण टॉकीज चौराहे पर 1 घंटे तक जमकर नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया गया जिसमें भाजपा नेताओं के मुखोटे पहने लोगों को 15 लाख रुपए से भरा सूटकेस दिया इस दौरान भाजपा नेता मुखौटा पहने युवा सूटकेस के बंटवारे को लेकर आपस में झगड़ा करने का नाटक मंचन करते रहे मध्यप्रदेश में हाल ही में 10 लाख से अधिक युवाओं बेरोजगार द्वारा पटवारी भर्ती परीक्षा दी थी जोकि व्यापम द्वारा संचलन सुनिश्चित हुआ था उक्त परीक्षा में कुल 7000 बेरोजगारों का चयन हुआ है भाजपा के ग्वालियर विधायक के निजी कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया था उक्त परीक्षा केंद्र पर परीक्षा देने वाले 1000 परीक्षार्थियों का चयन इस पटवारी भर्ती के लिए हुआ है साथ ही साथ मध्यप्रदेश में टॉप 10 में से टॉप 7 इसी परीक्षा केंद्र पर परीक्षा दी है । एक ही परीक्षा केंद्र के टॉप 7 एवं एक ही परीक्षा केंद्र के 1000 युवाओं का चयन अपने आप में एक जांच का विषय है एवं मिलीभगत को उजागर करता है जिसकी सीबीआई जाच की मांग की हे |
भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन जिला अध्यक्ष योगेश चौहान ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा विधायक द्वारा पैसे लेकर अपनी परीक्षा केंद्र पर मिलीभगत करके ऐसे युवाओं को परीक्षा दिलवाई है जो इस नियुक्ति के लिए काबिल नहीं थे कविल छात्र छात्राओं के भविष्य के साथ व्यापम घोटाला के जरिए खिलवाड़ करती आ रही है वर्तमान समय में प्रदेश भाजपा सरकार द्वारा हर नौकरी के लिए एक रेट लिस्ट निर्धारित की गई है एवं अपने चट्टे बट्टे एवं भाजपा नेताओं को ही पैसे लेकर नौकरी दी जा रही है जो युवा इस नौकरी के लिए काबिल हैं नौकरी की तैयारियां कर रहे हैं ऐसे छात्रों का भविष्य अंधकार में धकेल रही हे भाजपा का छात्र एवं युवा विरोधी चेहरा आज लोगों के सामने उजागर हो गया है उक्त घोटाले की सीबीआई जांच होना चाहिए ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो इसकी जांच जल्द से जल्द पूरी होना चाहिए ताकि ऐसे युवा जिन्होंने मेहनत करके इस उक्त परिक्ष को अपनी ईमानदारी से निकली हे उन्हें जल्द नोकरी मिल सके प्रदर्शन के दौरान हरदा जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओम पटेल पूर्व विधायक डॉ रामकिशोर दोगुने पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष हेमंत टाले केदार सिरोही मोहन साईं अजय सिंह राजपूत ,कृष्ण विश्नोई,जितेंद्र राजपूत सीधात तिवारी,मुकेश जाट ,संजय पांडे,मुकेश यादव,प्रमोद केवट, मुजाहिद अली,सिद्धार्थ विश्नोई,नमन मालवीय,अंचल विश्नोई,सुमित ओंकर,आयुष दुबे,रितेश पंडित,हरिओम पहलवान दुबे,डैनी,चौरसिया,ललित चौरसिया,हरिओम गुर्जर,ज्ञानदास गुर्जर,देव पटेल,दसरथ नागराज,आशीष मालवीय,पवन गुर्जर,कुलदीप चौरसिया,प्रियेश चौहान,अमन शर्मा,एवम सैकड़ों एनएसयूआई कार्यकर्ता मौजूद रहे।


