हरदा : विधानसभा निर्वाचन को ध्यान में रखते हुए हरदा जिले में सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही है। सीमावर्ती क्षेत्रों में चेकपोस्ट बनाकर स्थैतिक निगरानी दलों के माध्यम से आने जाने वाले वाहनों व यात्रियों की चेकिंग की जा रही है। शनिवार को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री ऋषि गर्ग ने पुलिस अधीक्षक श्री संजीव कंचन के साथ कानपुरा व मोरगढ़ी में बनाये गये चेकपोस्ट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होने उपस्थित अधिकारी कर्मचारियों को निर्देश दिये कि अन्य जिलों से आने जाने वाले वाहनों की बारीकी से चेकिंग की जाए तथा बड़ी मात्रा में नगद राशि या अन्य कोई अवैध सामग्री पाई जाए तो नियमानुसार जप्ती की कार्यवाही की जाए। इस दौरान एसडीएम श्री अशोक डेहरिया सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।
कलेक्टर श्री गर्ग ने इस दौरान मतदान केन्द्र माँदला, करनपुरा व खेड़ा छीपाबड़ का निरीक्षण भी किया। उन्होने खेड़ा मतदान केन्द्र की पुताई कराने तथा तीनों मतदान केन्द्र में विद्युत व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिये। कलेक्टर श्री गर्ग ने इस दौरान ग्रामीणों से चर्चा कर सभी से आगामी 17 नवम्बर को मतदान करने की अपील की। उन्होने जनपद खिरकिया के सीईओ को निर्देश दिये कि ग्रामीण क्षेत्र में मतदाता जागरूकता गतिविधियां बढ़ाई जाएं और आगामी 17 नवम्बर मतदान की तिथि का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए ताकि अधिक से अधिक मतदाता मताधिकार का प्रयोग कर सकें।
ब्रेकिंग
आज का राशिफल: 28 अगस्त 2026, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे
परमानंद हत्याकांड में दिलीप को आरोपी बनाने की मांग, कमल के मकान को तोड़ने कलेक्टर से लगाई गुहार
शक्कर की महंगाई को लेकर कांग्रेस का पैदल मार्च, भाजपा जिलाध्यक्ष के निवास तक किया प्रदर्शन
ब्रेकिंग : बानापुरा बाजार में दिनदहाड़े चाकूबाजी, बाजार में मचा हड़कंप
🌳 वृक्षों को रक्षा सूत्र बांधकर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प
आदिवासियों की जमीन, पट्टे और विकास कार्यों को लेकर सौंपे दो ज्ञापन
बानापुरा के खेड़ापति मंदिर में चोरी का 16 घंटे में खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
हंडिया : सरकारी स्कूल की ऐसी पहल कि बनी ‘सफलता की कहानी’, खेड़ीनीमा विद्यालय का जिले से चयन,,,
रक्षाबंधन से ठीक पहले सोना-चांदी हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोना ₹2860 टूटा,चांदी में भी ₹2791 की गिरावट, ज...
नेपाल में बाढ़ से भारी तबाही, 300 से ज्यादा भारतीय अभी भी लापता, मौत का आंकड़ा 210 पार
चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 17 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |
